लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar:डायरेक्टर ने कहा-अल्पसंख्यकों से मांगे माफी तो एकता कपूर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, पढ़ें 5 बॉलीवुड की खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2020 17:41 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर आज विराट-अनुष्का के तलाक को लेकर ट्रेंड चलावाजिद के निधन के 4 दिन बाद परिवार ने एक नोट जारी किया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

XXX-2 को लेकर एकता कपूर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज! अश्लीलता फैलाने और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान करने का लगा आरोप

हिंदुस्तान की खबर के अनुसार मामले में इस वेब सीरीज की निर्देशक और पटकथाकार भी शामिल हैं। अन्नपूर्णा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह प्राथमिकी दो स्थानीय बाशिंदों-वाल्मीक सकरगाये और नीरज याग्निक की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लीलता) और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारत के राजकीय प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत शुक्रवार रात दर्ज की गयी है।

जॉर्ज फ्लॉयड का समर्थन कर रहे सितारों से अभय देओल का तीखा सवाल, कहा- गोरेपन की क्रीम का प्रचार बंद करेंगे?

अभय देओल ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों से सवाल पूछा है कि क्या वो गोरेपन की क्रीम का समर्थन करना बंद करेंगे? अभय ने लिखा, 'आप क्या सोचते हैं भारतीय सितारे गोरेपन की क्रीम का विज्ञापन करना बंद कर देंगे?' अभय इससे पहले भी गोरेपन की क्रीम के विज्ञापन करने पर सितारों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

अनुभव सिन्हा ने कहा-अल्पसंख्यकों से मांगें माफी, भड़के प्रोड्यूसर बोले-देश के टुकड़े करने वालों का फंड....

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट में लिखा, 'मैं हिंदुस्तानियों को चैलेंज करता हूं, एक तारीख तय करो और देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पे झुक के दिखाओ। करते हो दो अक्टूबर को? माफी मांगते हैं इतने सालों की। ट्विटर-फेसबुक से आगे निकलो।'

 

कार्डिएट अरेस्ट से हुआ था वाजिद खान का निधन, 4 दिन बाद परिवार वालो ने शेयर किया दर्दनाक पोस्ट

साजिद- वाजिद के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि, 'हमारे प्रिय वाजिद खान का एक जून को रात के 12:30 बजे सुराना सेथिया अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वे 47 साल के थे। पिछले साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था। वाजिद गले के इंफेक्शन से जूझ रहे थे और अपना इलाज करा रहे थे।'

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का तलाक! यूजर्स ने जमकर किए कमेंट

 शनिवार सुबह #virushkadivorce ट्विटर पर अचानक ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड में विराट और अनुष्का के फैन्स ने ऐसे मीम्स और फोटोज शेयर की। ये ट्रेंड दो भागों में बंट गया और विराट अनुष्का के फैंस के फालतू ट्रेंड देख कर काफी ज्यादा नाराज हुए और उन्होने भी लगातार मीम्स साझा करते हुए उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कि ये ट्रेंड करवा रहे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपएकता कपूरअनुभव सिन्हाअनुष्का शर्माअभय देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई