Bollywood Taja Khabar:पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज, बेबी बंप के साथ नजर आईं नताशा-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 9, 2020 09:32 AM2020-06-09T09:32:36+5:302020-06-09T09:32:58+5:30

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Bollywood Taja Khabar: complaint filed against Payal Rohatgi, Natasha appeared with baby bump - read big news | Bollywood Taja Khabar:पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज, बेबी बंप के साथ नजर आईं नताशा-पढ़ें बड़ी खबरें

Bollywood Taja Khabar:पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज, बेबी बंप के साथ नजर आईं नताशा-पढ़ें बड़ी खबरें

Highlightsआज एक्ट्रेस सोनम कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैंअरविंद केजरीवाल की तबीयत पर ट्वीट करते हुए अनुभव सिन्हा ने लिखा, "ख्याल रखें अरविंद

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

मुंबई पुलिस ने विक्की कौशल की फिल्म का इस अंदाज में लिया सहारा, समझाया सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व

मुंबई पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाने के लिए अपने ही अंदाज में ट्वीट पेश किया है। मुंबई पुलिस ने एक मीम के द्वारा 6 फीट की दूरी की बात दोहराई है। इसके लिए 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' के एक डायलॉग हाउस द जोश सर का प्रयोग किया गया है। मुंबई पुलिस ने कहा है 6 फीट की दूरी का ध्यान रखें।

अरविंद केजरीवाल ने अस्वस्थ होने के कारण किया खुद को आइसोलेट, बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ये खास Tweet

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की तबीयत पर ट्वीट करते हुए अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने लिखा, "ख्याल रखें अरविंद। अनुभव का ये ट्वीट फैंस को पसंद आ रहा है। यूजर्स अनुभव के इस ट्वीट पर अलग अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मुश्किल में फंसी पायल रोहतगी, इस खास विवादित बात पर पुलिस में शिकायत हुई दर्ज

अभिनेत्री अली काशिफ खान ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अपमानजनक ट्वीट्स के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है। उन्होंने हमें खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "मैंने पहले से ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पायल रोहतगी के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की थी, जो अब मुंबई के डिंडोशी में सत्र अदालत के समक्ष लंबित है, अदालत ने संज्ञान लिया था और उसने एक बार सम्मन जारी किया था लॉकडाउन समाप्त होता है, उसे उक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा।

बेबी बंप दिखाती नजर आईं नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक के साथ की बेबी शॉवर की अनदेखी फोटो की शेयर

नताशा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह हार्दिक पंड्या के साथ नजर आ रही हैं। ये फोटो नताशा के बेबी शॉवर की है। फोटो में नताशा अपना बेबी बंप दिखाता नजर आ रही हैं। फोटो में नताशा खड़ी नजर आ रहीं हैं, जबकि हार्दिक टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं।

Birthday Special: ग्लैमर से हॉलीवुड स्टार्स को मात देती हैं सोनम कपूर, अपने विवादित बयानों से हर किसी को हैं चौंका चुकीं

सोनम कपूर का आज जन्म दिन है। सोनम कपूर का जन्म  9 जून को मुंबई में ही हुआ था। सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाईलिश और बिंदास एक्ट्रेस में से एक हैं। सोनम कपूर ने अपनी करियर की शुरुआत  संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल का ऑफर दिया था। जिसके लिए सोनम ने अपना 35 किलो वजन कम किया था। 

Web Title: Bollywood Taja Khabar: complaint filed against Payal Rohatgi, Natasha appeared with baby bump - read big news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे