लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अक्षय कुमार ने फिर जीता फैंस का दिल, खुद की परेशानी को पीछे छोड़ जरूरतमंदों की मदद को आगे आए प्रकाश राज, पढ़े बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: April 23, 2020 17:56 IST

गुरुवार को प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो शेयर की, जिसमें प्रकाश राज फाउंडेशन के लोग डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और गरीबों में खाना बांटते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है और ऐसी स्थिति में कई लोगों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था।दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के फिर से शुरू होने से इन दोनों ही धाराविहक को लेकर कई पुरानी बातें सामने आई है।

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म के एक गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां' ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था। शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को यह गाना एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है। 

इस गाने को कल दोपहर साढ़े 12 बजे रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने गाने का टीजर भी जारी किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है।  देखिये #TeriMitti - Tribute कल 12.30 pm हमारी तरफ से ख़ास उनके लिए।'

आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद भी प्रकाश राज ने नहीं हारी हिम्मत, लगातार पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी और गरीबों की कर रहे मदद

गुरुवार को प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो शेयर की, जिसमें प्रकाश राज फाउंडेशन के लोग डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और गरीबों में खाना बांटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि उनकी सारी वित्तीय स्त्रोत खत्म हो रहे हैं इसलिए वह अब लोगों की मदद के लिए कोई दूसरा तरीका खोजेंगे। प्रकाश राज ने कहा था कि इस काम के लिए वह लोन लेने तक को तैयार हैं।

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है और ऐसी स्थिति में कई लोगों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे लोगों के पास खाने और रहने तक का कोई ठिकाना नहीं है। प्रकाश राज ने इससे पहले ट्वीट कर लिखा था, "मेरे वित्तीय संसाधन घटते जा रहे हैं लेकिन हम लोन लेंगे और लोगों की मदद करेंगे। इस मुश्किल समय में इंसानियत का जिंदा रहना ज्यादा जरूरी है। अगर हम सलामत रहे तो मैं पैसे बाद में भी कमा सकता हूं।'

'महाभारत' की शूटिंग देखने आए दर्शक ही निभाते थे सैनिकों का रोल, बिना पैसे लिए ही करते थे 12-12 घंटे तक काम

दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के फिर से शुरू होने से इन दोनों ही धाराविहक को लेकर कई पुरानी बातें सामने आई है। रामायण से जुड़ी कई किस्सों को लोगों ने अब जाकर जाना है। रामायाण की तरह महाभारत भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लोग लगातार इस सीरियल पर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। महाभारत के निर्माण से जुड़ी कहानियां जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।

लॉकडाउन के दिनों में महाभारत और रामायण का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत में वैसे तो स्टार कास्ट की लंबी-चौड़ी लिस्ट थी, लेकिन इसके बावजूद युद्ध के समय सैनिकों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती थी। बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने भी शो को डायरेक्ट किया था। एक इंटरव्यू के दौरान रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने महाभारत से जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया।

रेनू चोपड़ा ने बताया कि कम ही दिनों में पॉपुलर होने के कारण लोग महाभारत में फ्री में काम करने के लिए तैयार हो गए थे। राजस्थान के जयपुर के निकट सो की शूटिंग की गई थी। वहां शूटिंग देखने आने वाले आम लोग महाभारत में फ्री में काम करने के लिए तैयार रहते थे। उस वक्त सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक शूटिंग होती थी। लेकिन उन लोगों ने कभी किसी तरह की शिकायत नहीं की।

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर आई बड़ी खबर, पैसा बचाने के लिए अब संजय लीला भंसाली करेंगे यह काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' में नजर आने वाली है। आलिया भट्ट पहली बार इस तरह का रोल प्ले करने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही इसे कोरोना वायरस के कारण रोक दिया गया था। लॉकडाउन और शूटिंग कैंसल के कारण फिल्म के सेट का कई हफ्तों से इस्तेमाल नहीं किया गया है।

ऐसे में अब फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने प्रोडेक्शन टीम को सेट तोड़ने का आदेश दे दिया है। सेट में 1960 के कमाठीपुरा को दर्शाया गया था लेकिन इसका किराया देना संजय को भारी पड़ रहा है। वह फिल्म की शूटिंग के समय इस सेट को दोबारा बनवा लेंगे, इससे उनके पैसों की थोड़ी सी बचत हो जाएगी। रोजाना किराया भरने के मुकाबले दोबारा सेट बनाना आसान है। 

गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला लुक रिलीज कर दिया गया था। आलिया भट्ट के गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले संजय लीला भंसाली ने ऐलान किया था कि वह सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ इंशाअल्लाह बनाएंगे । लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्में ठंडे बस्ते में चली गई जिसके बाद डायरेक्टर ने इस फिल्म का ऐलान किया है।

VIDEO: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने होटल में उठाया पुड़ी-सब्जी का आनंद, फिर गाया- 'दो चटोरे शहर में...'

गुरुवार को नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह एक्टर संजय मिश्रा के साथ किसी होटल में खाना खाते हुए दिख रही हैं। ग्वालियर में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों ने वहां पुड़ी-सब्जी का मजा उठाते नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा, 'बस आपको मुस्कुराहट देना था, ग्वालियर संजय मिश्रा के साथ जल्द ही आने वाली फिल्म'।

इस वीडियो में दोनों एक बड़ा ही मजेदार गाना गाते दिखाई पड़ते हैं। 'दो चटोरे शहर में रात हो दोपहर में, खाना-खाना ढूंढते हैं, बस खाना-खाना ढूंढते हैं।' सोशल मीडिया पर फैंस नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के इस गाने को जमकर पसंद कर रहे हैं। दोनों ही मंझे हुए कलाकार के रूप में जाने जाते हैं, जो किसी भी रोल में जान फूंकने का काम बखूबी करते रहे हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारप्रकाश राजआलिया भट्टनीना गुप्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीशोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य के साथ पहली सालगिरह पर शादी का एक शानदार वीडियो जारी किया

बॉलीवुड चुस्की'तेरेको कितने पैसे चाहिए?': सनी देओल हरिद्वार में धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन के दौरान चुपके से रिकॉर्डिंग कर रहे पैपराज़ो पर भड़के | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...