लाइव न्यूज़ :

वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे, पोती न्यासा की आंखों से झलका दर्द

By मेघना वर्मा | Updated: May 30, 2019 18:00 IST

अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन का निधन 27 मई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।

Open in App

अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के फेमस स्टंट कोरियोग्राफर और डायरेक्टर वीरू देवगन अब इस दुनिया में नहीं हैं। 27 मई को सुबह छह बजे वीरू देवगन का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद पूरे बॉलीवुड खेमे में शोक की लहर थी। वहीं गुरुवार को वीरू देवगन की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके परिवार समेत कई सितारों ने शिरकत ली। कार्डियक अरेस्ट के चलते वीरू देवगन का निधन हो गया। 

सोशल मीडिया पर रिलीज हुए एक वीडियो में  अजय देवगन, काजोल और न्यासा देवगन सफेद कपड़ों में दिखाई दिए। वहीं दादा की याद में पोती न्यासा इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू झलक गया। वहीं अजय और काजोल भी बेहद इमोशनल दिखाई दिए।

इस मौके पर उर्मिला मातोड़कर, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी दिखाई दिए। सुनील अपनी वाइफ के साथ इस मौके पर पहुंचे।

वहीं जायद खान, सुरेश ओबेरॉय और अपने समय के मशहूर ऑन स्क्रीन विलेन प्रेम चोपड़ा ने भी प्रर्थना सभा में शिरकत की।

बतौर एक्‍शन डायरेक्‍टर वीरू देवगन ने खूब नाम कमाया। उनकी बेहतरीन फिल्‍मों में ‘लाल बादशाह’, ‘इश्क’, ‘दिलवाले’, ‘जिगर’, ‘मिस्‍टर इंडिया’, ‘दिलजले’, ‘कैदी’, ‘क्रांति’, ‘हम पांच’, ‘दोस्ताना’ और ‘मि. नटवरलाल’ जैसे कई नाम शामिल हैं।

टॅग्स :अजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास