लाइव न्यूज़ :

corona effect: कनिका कपूर के संपर्क में आए थे 162 लोग, जिनमें से 63 लोगों का कोरोना टेस्ट...

By अमित कुमार | Updated: March 23, 2020 13:33 IST

कनिका कपूर की इस लापरवाही के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकाारियों ने बताया कि कनिका कपूर के संपर्क में 162 लोग आए।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका से मिलने वाले लगभग 63 लोगों के सैंपलों को परीक्षण किया जा चुका है।कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली पहली बॉलीवुड हस्ती हैं।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव  होने के खबर के बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है। लोग लगातार कनिका को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कनिका लंदन से आने के बाद कोविड 19 (Covid 19) का कोई टेस्ट नहीं कराया। इतना ही नहीं उन्होंने लखनऊ और कानपूर में पार्टियां भी अटेंड की। 

कनिका की इस लापरवाही के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकाारियों ने बताया कि कनिका कपूर के संपर्क में 162 लोग आए। जिनमें से 35 लोग कानपूर के थे। स्वास्थ्य अधिकाारी इन सभी लोगों तो तलाशने में जुटी हुई है। कनिका से मिलने वाले लगभग 63 लोगों के सैंपलों को परीक्षण किया जा चुका है, अच्छी बात यह रही कि ये सभी निगेटिव आए हैं। 

खबरों के मुताबिक “बेबी डॉल” गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली पहली बॉलीवुड हस्ती हैं। वह लंदन से लखनऊ पहुंची थी और फ्लू के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए बयान में कपूर ने कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं जिसके बाद उनके कार्यक्रमों में शामिल हुए नेताओं और इन नेताओं के संपर्क में आए दो नेताओं ने एहतियात के तौर पर खुद को पृथक रख लिया था। 

इन नेताओं में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह और सांसद डेरेक ओब्रायन और अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी कपूर के खिलाफ लापरवाही और ऐसे कार्य करने का मामला दर्ज किया है जिससे बीमारी फैल सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिपकनिका कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!