लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे पर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-मां बेटे की गुलामी करना तेरे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 11, 2020 13:25 IST

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा दिया है। खबर है कि आज ज्योतिरादित्य बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया। सिंधिया ने खुद ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस फैसले के बाद हर कोई इस पर अपनी राय रख रहा है। इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं प्रोड्यूसर अशोक पंडित।

खबर है कि आज ज्योतिरादित्य बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। ऐसे में अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। 

अशोक पंडित ने ज्योतिरादित्य के कांग्रेस से इस्तीफे पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। अशोक ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें दिग्विज सिंह और दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अशोक ने लिखा है कि जा ज्योतिरादित्य सिंधिया जा जी ले अपनी ज़िंदगी माँ बेटे की ग़ुलामी करना तेरे बस की बात नहीं !  अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकतर लोग इस ट्वीट के दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। अशोक इस तरह के ट्वीट अक्सर करते नजर आते हैं।

दरअसल, बीते दिन मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केवल 88 विधायक पहुंचे थे और 26 विधायक अता-पता नहीं चला। इन 26 विधायकों में से 22 विधायकों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच