राज कपूर के बिना फीकी हो गई है बॉलीवुड की होली, याद कर आज भी भावुक हो जाते हैं फिल्मी सितारे

By अमित कुमार | Published: March 9, 2020 02:09 PM2020-03-09T14:09:23+5:302020-03-09T14:09:23+5:30

राजकपूर की होली के किस्से आज भी मशहूर है। गाना बजाना के साथ वह हर साल 'आरके स्टूडियो' में होली पार्टी का आयोजन किया करते थे।

bollywood missed RK studio holi hosted by showman of Indian cinema Raj Kapoor | राज कपूर के बिना फीकी हो गई है बॉलीवुड की होली, याद कर आज भी भावुक हो जाते हैं फिल्मी सितारे

राज कपूर के बिना फीकी हो गई है बॉलीवुड की होली, याद कर आज भी भावुक हो जाते हैं फिल्मी सितारे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम))

Highlightsहिंदी सिनेमा को एक नई पहचान दिलाने वाले एक्टर राजकपूर का भी होली मनाने का अपना एक खास अंदाज हुआ करता था। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने थियेटर के लोगों के साथ स्टूडियों में होली खेलने की परंपरा की शुरुआत की थी।

रंग, गुलाल और मस्ती का त्योहार होली पूरे देश में पूरे धूम-धाम से मनाई जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 10 मार्च मंगलवार को होली के रंग में पूरा देश डूबने को बेकरार है। गांव से लेकर शहरों तक हर तरफ होली का रंग अभी से चढ़ा हुआ है। मशहूर हस्तियों से लेकर आम आदमी तक सभी होली का इंतजार हर साल बेसब्री के साथ करते हैं। हिंदी सिनेमा को एक नई पहचान दिलाने वाले एक्टर राजकपूर का भी होली मनाने का अपना एक खास अंदाज हुआ करता था। 

राजकपूर की होली के किस्से आज भी मशहूर है। गाना बजाना के साथ वह हर साल 'आरके स्टूडियो' में होली पार्टी का आयोजन किया करते थे। जहां फिल्मी सितारे एक साथ इस त्यौहार का मनाया करते थे। वहां इंडस्ट्री का हर छोटा बड़ा कलाकार होली खेलने के लिए आता था। राजकपूर को मेजबानी करने का शौक था और वह हर किसी का स्वागत भरे ही जोश के साथ किया करते थे। 

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू किया था परंपरा

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने थियेटर के लोगों के साथ स्टूडियों में होली खेलने की परंपरा की शुरुआत की थी। डियो में बना एक पौंड में ही रंगों को मिलाकर मस्ती भरे अंदाज में वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलते थे। वह कई बार खुद अपने दोस्तों को पकड़कर पौंड में डुबकी लगवाकर होली खेलते थे। होली खेलने का यह किस्सा बॉलीवुड में आज भी मशहूर है। 
 

Web Title: bollywood missed RK studio holi hosted by showman of Indian cinema Raj Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे