#BollywoodFlashback: पहली ही नजर में दीपिका के दीवाने हो गए थे रणवीर, ऐसे हुई थी मुलाकात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 25, 2018 04:01 PM2018-10-25T16:01:47+5:302018-10-25T16:10:41+5:30

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण 15 नवंबर को धूमधाम से शादी करने वाले हैं। करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन बॉलीवुड स्टार ने शादी का फैसला किया। जानिए उनकी लव-स्टोरी कैसे परवान चढ़ी।

Bollywood Flashback: deepika padukone ranveer singh first meeting know love story | #BollywoodFlashback: पहली ही नजर में दीपिका के दीवाने हो गए थे रणवीर, ऐसे हुई थी मुलाकात

#BollywoodFlashback: पहली ही नजर में दीपिका के दीवाने हो गए थे रणवीर, ऐसे हुई थी मुलाकात

बाजीराव ने मस्तानी से मुहब्बत की है अय्याशी नहीं...बाजीराव मस्तानी का ये डॉयलाग वाकई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के जीवन में सच हो गया। दोनों ने मुहाब्बत की अय्याशी नहीं। इसीलिए अब दोनों 15 नवंबर को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। 

दोनों सितारे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। लगभग 6 सालों की लव स्टोरी के बाद रणवीर- दीपिका शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों ने पोस्ट किया परिवार के राजामंदी से 14-15 नंवबर को हर शादी कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर पहली ही नजर में दीपिका के इश्क में पड़ गए थे।

एक बार खुद रणवीर ने खुलासा किया था कि वो कैसे दीपिका से मिले और पहली नजर में ही उनके फैन बन गए। रणवीर ने बताया था कि पहली बार दीपिका को टीवी पर देखकर वह उनके दीवाने हो गए थे। रणवीर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "मैं एक रेस्तरां में अपने माता-पिता और बहन के साथ खाना खाने के लिए बैठा था। तभी मैंने अपने पेरैंट्स के कान में धीरे से कहा, वो देखो दीपिका पादुकोण। तो उन्होंने पूछा क्या तुम उसे हैलो कहोगे? मैंने कहा हां, हां जरूर। तभी दीपिका और उसकी साथी वहां से निकलने लगीं। मैं उसे हैलो कहने के लिए बढ़ा ही था लेकिन तभी मैंने कुछ ऐसा खा लिया था कि मेरा चेहरा खराब हो गया और मुझे रिएक्शन हो गया।"

 मैं उन पर अपना इम्प्रेशन बनाना चाहता था लेकिन चेहरा ही खराब हो गया। उनसे बात करते वक्त मैं सिर्फ अपने चेहरे के बारे में सोच रहा था। चेहरे पर पर दाने फूट रहे थे और मैं रोशनी से उनको बचाने की कोशिश में लगा था ताकि दीपिका देख न लें। दोनों की मुलाकात भले थोड़ी अटपटी थी लेकिन यहीं ये दीपिका रणवीर के जीवन में आईं। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई रामलीला के सेट पर। रणवीर के अनुसार तब तक दीपिका के दिल टूट चुका था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दीपिका का दिल रणबीर कपूर ने तोड़ा था। इस ब्रेक-अब से दीपिका बुरी तरह से टूट गई थीं। इसी दौरान दीपिका के जीवन में रणवीर ने एंट्री की।  

दीपिका ने रणवीर को बताया इमोशनल इंसान

खुद दीपिका ने कहा है कि रणवीर की कभी ना उदास रहने वाली अदा एनर्जी देती है

धीरे-धीरे रणवीर सिंह दीपिका का दिल जीतने में कामयाब रहे। कहते हैं कि बाजीराव मस्तानी के सेट पर ही रणवीर ने दीपिका के सामने इजहारे मुहब्बत किया था। इसके बाद फिर क्या था दीपिका ने भी हां कर दी। 

दीपिका और रणवीर निजी जिंदगी में एक दूसरे को जितना पसंद करते थे उतनी ही ज्यादा उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों को भा रही थी। दोनों ने 'गोलियों की रास लीला राम लीला', 'फाइंडिंग फैनी', 'बाजीराव मस्तानी'  और 'पद्मावत' में लीड रोल निभाया। 

दोनों ने लम्बे समय तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था लेकिन जिस तरह से दोनों हर दम एक साथ देखे जाते थे हर किसी को इसके बीच के रिश्ते के बारे में भनक लग चुकी थी। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने तक साथ ही जाते थे।

हाल ही में काफी विद करण में दीपिका ने बताया है कि वह  रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं। वहीं, जब बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं। रणवीर का फैशन सेंस उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। 

रणवीर दीपिका की शादी के साथ ही उनके शादू के वेन्यू को लेकर भी मीडिया में काफी चर्चा है। पहले कहा जा रहा था कि दोनों इटली में शादी करेंगे, क्योंकि इटली दीपिका को बहुत पसंद है लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये कपल मुंबई में फेरे  लेगा। खैर फिलहाल फैंस के लिए ये खुशी की बात है कि जल्द हमेशा के लिए के ये प्रेम कहानी पूरी  हो जाएगी और मस्तानी-बाजीराव की हो जाएंगी।

Web Title: Bollywood Flashback: deepika padukone ranveer singh first meeting know love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे