शाहीन बाग प्रदर्शन खत्म होने पर बॉलीवुड फिल्म मेकर ने कसा तंज, लिखा- देश के दुश्मन हटे !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 24, 2020 10:50 AM2020-03-24T10:50:24+5:302020-03-24T10:50:24+5:30

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Bollywood film maker Ashok Pandit tightened up after Shaheen Bagh performance ends | शाहीन बाग प्रदर्शन खत्म होने पर बॉलीवुड फिल्म मेकर ने कसा तंज, लिखा- देश के दुश्मन हटे !

फाइल फोटो

Highlightsअशोक ने ट्वीट करके शाहीन बाग के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।अब शाहीन बाग का धरना प्रदर्शन पूरी तरह से खत्म हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोसध कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर को लेकर पिछले 101 दिनों से महिलाएं धरने पर बैठी थीं, जिनकों दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल से हटा दिया है और जगह खाली करवाई है। यानि कि अब शाहीन बाग का धरना प्रदर्शन पूरी तरह से खत्म हो गया है। इस पर बॉलीवुड फिल्म मेकर अशोक पंडित ने तंज कसा है।

अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने ट्वीट करके शाहीन बाग के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल एनआई के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अशोक पंडित ने लिखा है कि  पनौती हटी ! ग्रहण हटा !जहर हटा ! देश के दुश्मन हटे ! अब कोरोना वायरस भी हटेगा  ! अशोक के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, कोराना वायरस के चलते दिल्ली पुलिस चार से पांच लोगों से ज्यादा एक जगह खड़ा नहीं रहने दे रही है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं सहित कई लोगों को रात भर हिरासत में रखा गया। प्रदर्शनकारी बार-बार मनाने के बावजूद धरनास्थल को साफ नहीं कर रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। बता दें, सीएए के विरोध में महिलाओं ने दिसंबर के मध्य से ही दक्षिणपूर्वी दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाली सड़क का एक साइड अवरूद्ध कर रखा था। 

Web Title: Bollywood film maker Ashok Pandit tightened up after Shaheen Bagh performance ends

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे