लाइव न्यूज़ :

निर्देशक गिरीश मलिक के 18 वर्षीय बेटे ने की थी खुदकुशी, शराब पीने से मना करने पर उठाया था ये कदम, पिता से हुई थी बहस

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2022 16:07 IST

18 मार्च की दोपहर जब मनन होली खेलकर वापस घर आया तब यह घटना हुई। इसके फौरन बाद ही मनन को कोक‍िलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। 20 मार्च को सिद्धार्थ हॉस्प‍िटल में पोस्टमॉर्टम किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि निर्देशक गिरीश मलिक के बेटे ने खुदकुशी की थीपुलिस ने बताया कि गिरीश के बेटे मनन शराब पीकर घर आए थे पिता के मना करने पर ये कदम उठाआखुदकुशी से पहले मनन की पिता गिरीश और मां से बहस भी हुई थी

मुंबईः बीते शुक्रवार बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक गिरीश मलिक के 18 वर्षीय बेटे ने अंधेरी में एक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी।  इस बीच पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया है और कहा कि निर्देशक के बेटे ने ये कदम पिता द्वारा शराब पीने से रोकने के बाद उठाया था। गौरतलब है कि पहले इसे एक हादसे के रूप में देखा गया था।

अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर बंदोपंत बंसोडे ने मामले में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि  'मनन होली वाले दिन शराब पीकर घर आए थे और घर आने के बाद और शराब पीने लगे थे। जिस पर उनके पिता गिरीश ने उनसे शराब नहीं पीने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक मनन ने पिता की बात नहीं मानी। और उत्तेजना में आकर खिड़की से बाहर कूदकर छलांग लगा ली। पुलिस का यह भी दावा  है कि पिता से बहस करने से पहले मनन ने अपनी मम्मी से भी लड़ाई की थी।

गौरतलब है कि  18 मार्च की दोपहर जब मनन होली खेलकर वापस घर आया तब यह घटना हुई। इसके फौरन बाद ही मनन को कोक‍िलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। 20 मार्च को सिद्धार्थ हॉस्प‍िटल में पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस से ईटाइम्स से आत्महत्या को कंफर्म किया है।

मनन के खिड़की से छलांक लगाने के दौरान उनके पिता गिरीश अपने कमरे में थे और उनकी मां किचन में काम कर रही थीं। हादसे के फौरन बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वे बच नहीं पाए। परिवार ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद मनन का  दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। गिरीश मलिक का पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। गिरीश संजय दत्त की टोरबाज निर्देशित कर चुके हैं।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल