लाइव न्यूज़ :

दीपिका से प्रियंका तक बॉलीवुड और टीवी के ये 7 कपल इस बार मनाएंगे अपनी पहली होली

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2019 10:18 IST

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी पिछले साल ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी में बंध गए। कपिल ने शादी के बाद तीन बार अपना रिसेपश्न पार्टी भी दी थी। इस बार कपिल और गिन्नी की भी ये पहली होली है। 

Open in App

दीवाली हो या क्रिसमस, ईद हो या न्यू ईयर किसी भी कपल के लिए ये त्योहार तब और भी खास हो जाते हैं जब शादी के बाद पहली बार कपल्स इन्हें साथ में मनाएं। इस समय देश में होली के त्योहार का खुमार चढ़ा हुआ है। वहीं बॉलीवुड से टेलीविजन तक कई ऐसे सितारें हैं जिनकी पिछले साल ही शादी हुई है और इस साल उनकी पहली होली है। आइए हम बताते हैं कौन हैं वो स्टार्स जो इस बार एक साथ शादी के बाद अपनी पहली होली मना रहे हैं। 

1. दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

बीते साल की सबसे बड़ी शादी कही जा सकती है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। ईटली के विला देल में शादी रचने वाला ये जोड़ा अभी तक लोगों का पसंदीदा बना है। इस साल दीपिका और रणवीर की ये पहली होली साथ में होगी। वहीं दीपिका का कहना है कि मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग की वजह से वो होली नहीं मना पाएंगी। 

2. निक जोनस- प्रियंका चोपड़ा

साल 2018 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी हॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी कर ली है। प्रियंका भले ही निक से 10 साल बड़ी हो मगर दोनों की जोड़ी एक-दूसरे के साथ काफी फबती है। निक ने कहा था कि प्रियंका से शादी के बाद उनकी लाइफ में बहुत से चेंजेज हुए हैं। अब देखना होगी देसी गर्ल निक को किस अंदाज में रंग लागाती है। 

3. नेहा धूपिया- अंगद बेदी

पिछले साल ही नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी भी शादी के बंधन में बंधे थे इस साल इन दोनों कपल्स की भी ये पहली होली होगी। वहीं उनकी बेटी मेहर बेदी के साथ वो इस होली कैसे होली मनाते हैं ये देखने वाली बात होगी। 

4. सोनम कपूर- आनंद अहूजा

एक लड़की को देखा तो जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग के लिए तारीफे बटोंरने वाली सोनम कपूर भी 2018 के शुरूआती साल में दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। इस साल उनकी पहली होली होगी। अब सोनम के ससुराल यानी दिल्ली में जिस हिसाब की होली होती है हम एक्ट्रेस को भी उसी अंदाज में होली खेलते हुए देखना चाहेंगे। 

5. मिलिंद सोमन- अनकिंता कोनवार

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने भी पिछले साल एयरहोस्टेस अकिंता कोनवार से शादी कर ली। खुद से 28 साल छोटी लड़की से शादी करने को लेकर हलांकि एक्टर को काफी ट्रोल भी किया गया था मगर दोनों अब अपनी मैरिज लाइफ में बेहद खुश हैं। इस बार इस कपल की भी पहली होली है।  6. कपिल शर्मा- गिन्नी

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी पिछले साल ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी में बंध गए। कपिल ने शादी के बाद तीन बार अपना रिसेपश्न पार्टी भी दी थी। इस बार कपिल और गिन्नी की भी ये पहली होली है। 

7. प्रिंस नुरूल्ला- युविका चौधरी

बिग बॉस के घर पर मिलने वाले प्रिंस नुरूल्ला और युविका चौधरी ने भी पिछले साल शादी कर ली। टीवी के इस सबसे चहीते कपल की भी ये पहली होली है। 

टॅग्स :होलीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहप्रियंका चोपड़ासोनम कपूरकपिल शर्माप्रिंस नरूला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच