लाइव न्यूज़ :

दुखद: तापसी पन्नू की दादी का निधन, एक्ट्रेस ने कहा- परिवार के लिए एक 'खालीपन' छोड़कर चली गईं 'बीजी'

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 11:05 IST

तापसी पन्नू लॉकडाउन के कारण इन दिनों मुंबई वाले अपने घर में सारा समय बिता रही हैं। लॉकडाउन की वजह से तापसी अपनी दादी को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच पाई।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी पन्नू ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी 'बीजी' परिवार के लिए एक 'खालीपन' छोड़कर गई हैं। तापसी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि दादी के जाने से वह गहरे सदमे में हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। तापसी की दादी अब इस दुनिया में नहीं रही। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। तापसी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि दादी के जाने से वह गहरे सदमे में हैं। तापसी अपने दादी के बेहद क्लोज थीं और उनके जाने से वह पूरी तरह से टूट गईं हैं। 

तापसी पन्नू ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी 'बीजी' परिवार के लिए एक 'खालीपन' छोड़कर गई हैं। फोटो को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, मेरी बीजी आज चली गईं। हमारे अंदर एक खालीपन छोड़कर। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी... बीजी। तापसी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार उन्हें सांत्वना देते दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से तापसी अपनी दादी को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच पाई।

बता दें कि आने वाले दिनों में तापसी पन्नू क्राइम थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। राहुल ढ़ोलिकया ने पिछले साल महिला केंद्रित एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म में कृति सनोन को बतौर लीड एक्ट्रेस चुना गया था। अगस्त 2019 में इसकी शूटिंग शुरू होनी थी, लेकिन डेट्स नहीं होने के कारण कृति ने यह फिल्म छोड़ दी थी।

बताया जा रहा है कि राहुल ने कृति के फिल्म को छोड़ने के बाद सारा अली खान को एप्रोच किया था लेकिन सारा ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। राहुल ढ़ोलिकया ने पिछले साल महिला केंद्रित एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद राहुल ने यह फिल्म तापसी पन्नू को ऑफर की। तापसी को इसकी स्क्रप्ति काफी पसंद आई है। कहा जा रहा है कि तापसी ने इसे साइन कर लिया है. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। 

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!