लाइव न्यूज़ :

जब डूबने से बाल-बाल बची थीं तापसी पन्नू, बताया आखिर क्यों लगता था स्वीमिंग से डर

By अमित कुमार | Updated: July 20, 2020 14:25 IST

बॉलीवुड में एक्ट्रेस तापसी पन्नू का नाम एक अलग जोनर की फिल्मों के लिए लिया जाता है। तापसी ने पिंक, मुल्क और थप्पड़ जैसी फिल्मों के जरिए समाज को एक कड़ा संदेश देने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्हें स्वीमिंग से डर लगता था। तापसी ने अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र भी किया है कि वह बचपन में एक बार डूबने से बची थी। तापसी की आखिरी फिल्म थप्पड़ को भी फैंस से बखूबी प्यार मिला है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान भी वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी हुईं थी। तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में कई महिला केंद्रित फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के जरिए तापसी ने समाज में महिलाओं की हालत को पर्दे पर बखूबी उतारा है। तापसी की आखिरी फिल्म थप्पड़ को भी फैंस से बखूबी प्यार मिला है। 

तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्हें स्वीमिंग से डर लगता था। इस दौरान उन्होंने इसकी वजह भी बताई। दरअसल, तापसी ने अपने पोस्ट में लिखा, ''9 साल पहले मैंने अपने इस डर से जंग जीती और स्वीमिंग सीखी। मुझे याद है इंडोर पूल में उसी क्लास में बच्चों के साथ मेरा स्वीमिंग सीखना। इसने मुझे इस बात का एहसास कराया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। शायद मेरे अंदर का वो बच्चा अभी भी जिंदा है।''

बचपन में हो चुका था डूबने का एक भयावह हादसा

बता दें कि तापसी ने अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र भी किया है कि वह बचपन में एक बार डूबने से बची थी। पानी के अंदर जाने से उन्हें डर लगता था। उनके साथ स्वीमिंग पूल में डूबने का एक भयावह हादसा हो चुका था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने इस डर पर काबू पा लिया। तापसी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। 

तापसी ने कंगना को दिया मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने तापसी को बी ग्रेड की एक्ट्रेस कहा था। जिस पर तापसी ने बेहद शानदार तरीके से इस सवाल का जवाब दिया। तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने सुना 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे आने के बाद हमारा भी रिजल्ट आ गया है! हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशियल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पे वैल्यू तय होती थी ना। #MaLifeMaRulesMaShitMaPot'बता दें, कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर कई बातें सामने रख रही हैं।

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!