लॉकडाउन में गाय का दूध निकालना सीख रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनिया मान, वीडियो वायरल
By अमित कुमार | Published: April 5, 2020 02:09 PM2020-04-05T14:09:33+5:302020-04-05T14:09:33+5:30
लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जहां ऑनलाइन क्लासेज अटैंड कर रही हैं तो वहीं एक्टर सुनील शेट्टी खाना बनाना सीख रहे हैं।
बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में नजर आने वाली सोनिया मान लॉकडाउन का सही इस्तेमाल कर रही हैं। लॉकडाउन में ज्यादातर सेलिब्रेटी अपने खाली टाइम को यूटिलाइज करने में लगे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जहां ऑनलाइन क्लासेज अटैंड कर रही हैं तो वहीं एक्टर सुनील शेट्टी खाना बनाना सीख रहे हैं।
इसी बीच पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह गाय का दूध निकालती दिखाई पड़ रही हैं। सोनिया मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने कर्फ्यू के दौरान क्या सीखा।'
बॉलीवुड फिल्मों के साथ कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी सोनिया मान का यह अंदाज फैंस को काफी भा रहा है। फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बावजूद भी सोनिया ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खासा प्रभावित किया।