लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री नोरा फतेही हुईं कोरोना संक्रमित, टीम ने जारी किया बयान, शिल्पा शिरोडकर की भी कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By अनिल शर्मा | Updated: December 30, 2021 14:23 IST

नोरा फतेही की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि कोविड सकारात्मक परीक्षण के बाद से अभिनेत्री ने कभी भी बाहर कदम नहीं रखा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें एक पुरानी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री नोरा फतेही की टीम ने जानकारी दी है कि 28 दिसंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई अभिनेत्री की टीम ने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही नोरा ने घर से बाहर कदम नहीं रखा हैफिल्म अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्रीनोरा फतेही कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बॉलीवुड में एक के बाद एक सितारे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। नोरा के अलावा गुरुवार को अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी। 

बात करें नोरा फतेही कि तो वह दो दिन पहले यानी 28 दिसंबर को कोरोना से संक्रमित हुई हैं। अभिनेत्री की टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "नोरा फतेही की बतौर प्रवक्ता ये बताना चाहते हैं कि नोरा फतेही का 28 दिसंबर को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नोरा डॉक्टर की देखरेख में हैं। वह सुरक्षा और विनियमों के लिए बीएमसी के साथ सहयोग कर रही हैं।

नोरा की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि सकारात्मक परीक्षण के बाद से अभिनेत्री ने कभी भी बाहर कदम नहीं रखा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें एक पुरानी हैं। बयान में कहा गया है, "इसी बीच, कल से चल रही स्पॉटिंग तस्वीरें पहले की हैं और नोरा ने हाल ही में कहीं बाहर कदम नहीं रखा है। इसलिए हम पुरानी तस्वीरों को अनदेखा करने का अनुरोध करेंगे।"

वहीं  शिल्पा शिरोडकर ने जानकारी देते हुए लिखा कि ‘‘चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।’’ शिल्पा शिरोडकर, कोविड-19 रोधी टीका सबसे पहले लगवाने वाली भारतीय हस्तियों में शामिल थीं। वह अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं और इस साल जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था।

टॅग्स :नोरा फतेहीकोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडियाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस