'लव जिहाद' कानून का विरोध करने वालों पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- धोखाधड़ी की शिकार लड़कियां को न्याय कैसे मिलेगा?

By अमित कुमार | Published: December 9, 2020 04:03 PM2020-12-09T16:03:05+5:302020-12-09T16:04:36+5:30

कंगना रनौत देश में चल रहे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं। हाल ही में उन्होंने 'लव जिहाद' कानून का समर्थन किया है।

bollywood actress Kangana Ranaut Slammed Those Who Opposed The Law On Love Jihad | 'लव जिहाद' कानून का विरोध करने वालों पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- धोखाधड़ी की शिकार लड़कियां को न्याय कैसे मिलेगा?

कंगना रनौत। (फाइल फोटो)

Highlights‘लव जिहाद’ कानून को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं का माहौल गर्म है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से अस कानून को सपोर्ट करते हुए इसे जरूरी बताया है। कई लोगों का मानना है कि सरकार प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून लाने जैसे काम कर रही है।

यूपी समेत कई राज्य सरकारों की ओर से  'लव जिहाद' कानून बनाने का समर्थन किया जा रहा है। 'लव जिहाद' की कथित घटनाओं में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए सरकार से मांग की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वह भी कानून बनाए। हालांकि, बड़े पैमाने पर लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात सबसे पहले सीएम योगी ने यूपी के देवरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही थी। 

अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस की माने तो  'लव जिहाद' की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिन्हें रोकना आवश्यक है। इस बारे में सरकार ने कानून बना दिया है और मध्य प्रदेश, कर्नाटक व हरियाणा सरकार भी कानून बनाने जा रही हैं। कंगना रनौत अक्सर देश में चल रहे मुद्दों पर बेबाकी अंदाज में अपनी राय रखती रही हैं। 

कंगना रनौत ने 'लव जिहाद'  को लेकर ट्वीट किया, 'हर दिन हम इस तरह के केस सुनते हैं। आखिर कुछ लोगों को लव जिहाद के खिलाफ कानून से दिक्कत क्या है। यदि यह लव मैरिज है और मान लीजिए कि पहचान उजागर होने के बाद भी दोनों खुश हैं, लेकिन महिला यदि कुछ को ठगा हुआ महसूस करती है तो फिर वह कैसे न्याय के लिए गुहार लगाएगी?'


 

Web Title: bollywood actress Kangana Ranaut Slammed Those Who Opposed The Law On Love Jihad

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे