विवादों में फंसी काजोल की फिल्म देवी, कहानी चुराने का लगा आरोप

By अमित कुमार | Published: March 6, 2020 04:33 PM2020-03-06T16:33:16+5:302020-03-06T16:33:16+5:30

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सहित आठ वुमेन एक्टर्स मौजूद हैं। जिनमें नेहा धूपिया और श्रुति हासन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

bollywood Actress Kajol Short Film Devi Accused Of Plagiarism | विवादों में फंसी काजोल की फिल्म देवी, कहानी चुराने का लगा आरोप

विवादों में फंसी काजोल की फिल्म देवी, कहानी चुराने का लगा आरोप। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsप्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब विवादों में आ गई है।नोएडा मेंस्थित एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के छात्र अभिषेक राय ने फेसबुक के जरिए इस फिल्म में दिखाए गए कहानी को खुद की बताई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लार्ज शॉर्ट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देवी नामक एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की थी। इस फिल्म की कहानी को देखने के बाद हर किसी ने इसकी तारीफ की थी। प्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब विवादों में आ गई है। नोएडा मेंस्थित एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के छात्र अभिषेक राय ने फेसबुक के जरिए इस फिल्म में दिखाए गए कहानी को खुद की बताई है।

अभिषेक के मुताबिक  2 साल पहले स्कूल में  उन्होंने अंडा करी प्रोडक्शंस के अंतर्गत 'फोर' नामक छोटी फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में एक कमरे में एक साथ बैठे बलात्कार पीड़ितों की कहानी को दिखाया गया था। वहीं बात लार्ज शॉर्ट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर 13 मिनट की देवी फिल्म में दिखाई गई है। ऐसे में यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है। 

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सहित आठ वुमेन एक्टर्स मौजूद हैं। जिनमें नेहा धूपिया और श्रुति हासन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। भारत में औसतन रेप के 90 मामले रोज आते हैं, लेकिन सजा इनमें से एक तिहाई को भी नहीं मिल पाती है। देश की इसी लचर व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम करती हैं फिल्म देवी। फिल्म देवी में काजोल कहानी को शुरू से अंत तक बांधने का काम करती हैं। 

ये फिल्म दो दुनिया की बात करती है एक बाहर कि और अंदर वाली। 13 मिनट की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कमरे के अंदर रेप पीड़ित कई सारी लड़कियां, महिलाए और वृद्ध औरतें मौजूद हैं। लेकिन इस घटना की शिकार हुईं और लड़कियां यहां रहने आना चाहती हैं, लेकिन कमरे में जगह नहीं होने के कारण सबके बीच आपसी बहस होती है। लेकिन अंत कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

Web Title: bollywood Actress Kajol Short Film Devi Accused Of Plagiarism

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे