लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, सोशल मीडिया पर फैंस की ये खास अपील

By अमित कुमार | Updated: January 10, 2021 14:32 IST

इन दिनों नामी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैक होने की काफी खबरें सामने आ रही हैं। इन हस्तियों में एक नाम ईशा देओल का भी जुड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।फिल्म अभिनेता शरद केलकर और नील नितिन मुकेश भी हैकिंग का शिकार हो चुके हैं।ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान भी हैकिंग का शिकार हो चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल लंबे अर्से से फिल्मों से दूर हैं। साल 2012 में भरत तख्‍तानी से शादी होने के बाद से ही इशा देओल पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में लग गईं। ईशा देओल की दो बेटियां हैं और वह अपने पति और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। ईशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। 

ईशा देओल ने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें। देओल ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’’ का संदेश दिखाई देता है। उनका ‘डिस्प्ले’ नाम बदलकर ‘इंस्टाग्राम सपोर्ट’ कर दिया गया है। ईशा देओल ने एक इस बारे में फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया। 

ईशा देओल ने लिखा कि आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘इमिशादेओल’ को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है। उल्लेखनीय है कि हाल में पार्श्व गायिका आशा भोसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मसे और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे। 

टॅग्स :धर्मेंद्रबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच