लाइव न्यूज़ :

सालों बाद छलका सेलिना जेटली का दर्द, शादी नहीं कुछ और थी बॉलीवुड छोड़ने के पीछे की असली वजह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 2, 2020 07:28 IST

सेलिना जेटली लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उनके पिता, फिर उनका बेटा और फिर उनके मां के चले जाने से वह अवसाद में आ गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसेलिना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने लगभग नौ साल पहले फिल्म इंडट्री क्यों छोड़ दी थी। एक्ट्रेस ने कहा, ''अच्छी एक्टिंग और एक टैलेंटेड कलाकार होने के बावजूद मुझे इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा।

बॉलीवुड में फिल्मी सितारों के बच्चों को तवज्जो देने और बाहरी कलाकारों के साथ भेदभाव को लेकर अब तक कई फिल्मी हस्तियां मुंह खोल चुकी हैं। इनमें एक नाम अभिनेत्री सेलिना जेटली का भी शामिल हो गया है। सेलिना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने लगभग नौ साल पहले फिल्म इंडट्री क्यों छोड़ दी थी। 

एक्ट्रेस ने कहा, ''अच्छी एक्टिंग और एक टैलेंटेड कलाकार होने के बावजूद मुझे इंडस्ट्री को अलविदा कहना पड़ा। मेरे बच्चे और शादी इसके पीछे की वजह कभी नहीं रही, बल्कि मुझे अच्छे रोल्स ऑफर नहीं किए जा रहे थे, यह सोचकर कि मैं एक आउटसाइडर हूं। इसलिए मैंने इंडस्ट्री को अलविदा कहा था। ब्रेक लिया था। 

आउटसाइडर होने की वजह से नहीं मिलता था काम

उन्होंने आगे कहा कि मैं थक चुकी थी। एक आउटसाइडर होने की वजह से हर बार खुद को साबित करने और हर किसी के आगे अच्छे रोल के लिए हाथ फैलाने से तंग आ गई थी। पिछले साल मेरी मां का देहांत हो गया। तब मैंने फिल्मों में वापसी करने का फैसला किया। मेरी मां की आखिरी ख्वाहिश थी कि मैं एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कदम रखूं और फिल्म करूं। 

हमेशा अपनी शर्तों पर किया है काम

मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया और आगे भी ऐसा ही करूंगी।'' सेलिना ने कहा कि जल्द ही वह 'सीजन्स ग्रीटिंग्स' जैसे प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। उन्होंने लॉकडाउन के बाद कुछ ऑफर मिलने की उम्मीद जताई है। एक्ट्रेस ने 2011 में ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी और उनके तीन बेटे हैं।

 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच