लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव पाए गए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर किरण कुमार, कहा- 'मैं अकेला ही रह रहा हूं'

By भाषा | Updated: May 24, 2020 09:07 IST

‘‘धड़कन’’, ‘‘मुझसे दोस्ती करोगे’’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने कहा कि जांच हुए दस दिन हो गए हैं और उनमें अब तक बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार तक राज्य में कोरोना वायरस के मामले 47,190 पर पहुंच गए जिनमें से 1,577 लोगों की मौत हो गई। अभिनेता ने कहा कि उनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे और वह ‘‘पूरी तरह ठीक’’ हैं।

फिल्म एवं टीवी अभिनेता किरण कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अभी घर पर पृथक-वास कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे और वह ‘‘पूरी तरह ठीक’’ हैं। कुमार (74) ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझमें बीमारी के लक्षण नहीं थे। 14 मई को मैं चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गया था जहां कोविड-19 जांच अनिवार्य थी। इसलिए मैंने भी जांच कराई और जांच नतीजे में संक्रमित पाया गया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझमें तब तक कोई लक्षण नहीं थे और न ही अब कोई लक्षण हैं। बुखार, खांसी, कुछ नहीं, मैं ठीक हूं और मैंने घर पर खुद को अलग रखा हुआ है।’’ ‘‘धड़कन’’, ‘‘मुझसे दोस्ती करोगे’’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने कहा कि जांच हुए दस दिन हो गए हैं और उनमें अब तक बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा परिवार इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता है और मैं अभी तीसरी मंजिल पर हूं। 26 या 27 मई को मैं अपनी दूसरी जांच कराऊंगा। अभी मैं पूरी तरह ठीक हूं।’’ महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार तक राज्य में कोरोना वायरस के मामले 47,190 पर पहुंच गए जिनमें से 1,577 लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिपमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच