बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र पर एक गंभीर आरोप लगा है। जितेंद्र की कजिन ने यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ रेप किया है। जितेंद्र के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हिमाचल प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई है।
इंडिया टूडे के मुताबिक पीड़ित महिला ने कहा है कि जब वह 18 साल की थी तब जितेंद्र ने उनके साथ रेप किया था। उस वक्त जितेंद्र की उम्र 28 के थे। पीड़ित महिला ने एफआईआर दर्ज करते हुए जितेंद्र की गिरफ्तारी की जल्द से जल्द मांग की है।
पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह 18 साल की थी तब जितेंद्र ने उनके पापा से कहा कि वह उसे फिल्म में शूट दिखाने ले जा रहे है। फिल्म में शूट दिखाने के बहाने ही जितेंद्र ने इस घटना को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद वह काफी महीनों तक परेशान रही।
पीड़ित महिला ने बताया है कि उसने इतने सालों के बाद इसपर इसलिए बोला है क्योंकि #MeToo, wake up जैसे महिला जागरूकता अभियानों से उसको हौसला मिला है।