अपना 85वां जन्मदिन मना रहे धर्मेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से अपील, कहा- किसानों की बात एक बार तो सुन लो
By अमित कुमार | Published: December 8, 2020 10:16 AM2020-12-08T10:16:15+5:302020-12-08T11:20:56+5:30
पूरे देश में अभी किसान आंदोलन को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। बॉलीवुड के बेमिसाल एक्टर धर्मेंद्र ने अब किसानों को लेकर अपनी राय दी है।
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र इस उम्र में भी काफी फिट हैं और अपनी सेहत का खासा ख्याल रखते हैं। एक छोटे से गांव से बॉलीवुड तक में पहुंचने का उनका संघर्ष दूसरों के लिए प्रेरणा है। धर्मेंद्र इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर अधिक से अधिक समय गुजारते हैं।
धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपना वीडियोज शेयर करते रहते हैं। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने किसानों को लेकर अपनी बात रखी है। धर्मेंद्र ने अपने डिलीट किए हुए ट्वीट के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं बस इतना कहना चाहता था कि किसानों की एक बार सुन लो। सरकार को एक बार किसानों से बात करनी चाहिए। मैं हमेशा पॉजिटिव बात करता हूं लेकिन लोग उसका गलत मतलब निकालते हैं।
धर्मेंद्र के जन्दिन पर उनकी मां अक्सर धर्मेंद्र के लिए हलवा बनाया करती थी। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। अपनी मां को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस साल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- मां भगवान होती है जब खुशी देने वाली नहीं रही तो कैसे मनाउं जन्मदिन? बस रस्मे निभा लेता हूं और तनहाई में मां को याद करके रो लेता हूं।