बॉलीवुड के वो पांच स्टार किड, जिनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर हो जाएगा कॉम्पलेक्स

By मेघना वर्मा | Published: February 1, 2019 06:43 PM2019-02-01T18:43:24+5:302019-02-01T18:43:24+5:30

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा के बेटे की भी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यशवर्धन को कई लोग बिल्कुल उनके पिता जैसा भी बताते हैं।

bollywood 5 star kids who keep us hooked to instagram | बॉलीवुड के वो पांच स्टार किड, जिनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर हो जाएगा कॉम्पलेक्स

बॉलीवुड के वो पांच स्टार किड, जिनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर हो जाएगा कॉम्पलेक्स

बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस के साथ उनके बच्चे भी मीडिया से घिरे हुए होते हैं। स्टार्स के साथ स्टार किड के भी फैन फॉलोइंग जबरजस्त है। इस बॉलीवुड के स्टार के किड को भी लोग बेहद पसंद करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर अक्सर फॉलोअर्स उनसे बॉलीवुड में डेब्यू करने की बात भी कहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ स्टार किड और उनके इंस्टा से रूबरू करवाते हैं और साथ ही देखिए उनके इंस्टा फॉलोअर्स की बड़ी संख्या। 

1. आर्यन खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है मगर इंस्टा पर उनकी जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। आर्यन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। इंस्टाग्राम पर आर्यन के 975 हजार फॉलोअर्स हैं। 

 
2. अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी के हैंडसंम बेटे अहान शेट्टी भी इस लिस्ट में आते हैं। अहान ने भी अभी बॉलीवुड में अपना डेब्यू नहीं किया है मगर उनके फॉलोअर्स की संख्या 130 हजार से भी ज्यादा है। अहान भी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 

3. अहान पांडेय

चंकी पांडेय के नेफ्यू अहान पांडेय देखने में जितने हैंडसम है उनकी गर्लफैंन फॉलोइंग उतनी ही ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उनके 200हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनके बॉलीवुड डेब्यू की बात तो हो रही है मगर अभी तक कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

4. यशवर्धन अहूजा

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा के बेटे की भी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यशवर्धन को कई लोग बिल्कुल उनके पिता जैसा भी बताते हैं। फैंन्स जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। 

5. अनन्या पांडेय

चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय की बॉलीवुड में आने से पहले ही मिलीयन्स फॉलोअर्स है। उनकी चार्मिंग और क्यूट लुक के सभी दीवाने है। अनन्या जल्द ही करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।  

 

Web Title: bollywood 5 star kids who keep us hooked to instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे