B'day : कभी भूखे पेट मुंबई की सड़कों पर सोते थे रेमो डिसूजा, पढ़ें कोरि‍योग्राफर से फिल्‍ममेकर बनने का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 2, 2019 07:41 AM2019-04-02T07:41:58+5:302019-04-02T07:41:58+5:30

रेमो की 10वीं तक की पढ़ाई गुजरात के जाम नगर में की है। पढ़ाई में ज्‍यादा मन न लगने की वजह से रेमो ने मन बन लिया था कि वो आगे नहीं पढ़ेंगे और इसी बात को सोचकर वो मुंबई आ गए थे।

birthday special remo dsouza life unknown facts | B'day : कभी भूखे पेट मुंबई की सड़कों पर सोते थे रेमो डिसूजा, पढ़ें कोरि‍योग्राफर से फिल्‍ममेकर बनने का सफर

B'day : कभी भूखे पेट मुंबई की सड़कों पर सोते थे रेमो डिसूजा, पढ़ें कोरि‍योग्राफर से फिल्‍ममेकर बनने का सफर

बॉलीवुड में डांस कोरियोग्राफर की टॉप लिस्‍ट में शामिल रेमो डिसूजा का आज जन्मदिन है। रेमो के लिए बॉलीवुड में ये मुकाम पाना आसान नहीं रहा है।फिल्‍मी इंडस्‍ट्री का जाना माना चेहरा रेमो का जन्‍म बंगलरू की एक मिडिल क्‍लास फैमिली में हुआ था। रेमो की 10वीं तक की पढ़ाई गुजरात के जाम नगर में की है। पढ़ाई में ज्‍यादा मन न लगने की वजह से रेमो ने मन बन लिया था कि वो आगे नहीं पढ़ेंगे और इसी बात को सोचकर वो मुंबई आ गए थे।

सड़कों पर सोए

पढ़ाई में मन ना लगने के कारण रेमो छोटी उम्र में ही मुंबई आ गए थे।लेकिन उस वक्त उनके पास रहने के लिए कोई टिकाना नहीं था। उस वक्त एक परिवार ने उनकी मदद की थी। फिर कुछ दोस्तों की मदद से उन्होंने मुंबई में 3 डांस एकेडमी शुरू की। शुरुआत में चार ही स्टूडेंट थे, जो धीरे-धीरे बढ़े। रेमो ने एक बार बताया था कि बारिश के सीजन में कई बार उनके पास एक भी स्टूडेंट नहीं होता था, तब खाने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। उन दिनों वह ब्रांदा स्टेशन पर बिना खाने के दिन बिताते थे।

नेशनल अवॉर्ड

जब रेमो टीम ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटिशन में फर्स्ट आई। उन्होंने एक साल तक अहमद खान के साथ बतौर एसिस्टेंट काम किया था और फिर अपना अलग काम शुरू किया। आज रेमो दुनिया के बेहतीन कोरियोग्राफ हैं। उन्हें कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

पत्नी से मुलाकात और करियर में उछाल

करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मुलाकात अपनी वाइफ से हुई। जिसके बाद कुछ ही दिनों में दोनों ने सात फेरे ले लिए। कहते हैं कि रेमो के करियर का टर्निंग प्‍वाइंट फिल्‍म 'कांटे' का आइटम सॉन्‍ग इश्‍क समंदर रहा जो बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रहा था।साल 2013 में रेमो ने डांस बेस्ड फिल्म 'एबीसीडी' का निर्देशन किया जो बॉक्‍स-ऑफिस पर काफी हिट रही।

मिली करियर को उड़ान

साल 2015 में रेमो ने दूसरी फिल्म 'एबीसीडी 2' को वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा के साथ बनाई जो पर्दे पर कमाल कर गई। बतौर छोटे पर जज भी वह अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। फ़िलहाल रेमो स्टार प्लस के डांस बेस्ड रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में सुपर जज की भूमिका अदा कर रहे हैं।

Web Title: birthday special remo dsouza life unknown facts

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे