लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: करीना कपूर के फेमस 7 डायलॉग, जो फैंस की जुबां पर हैं चढ़े

By मेघना वर्मा | Updated: September 21, 2019 07:15 IST

करीना कपूर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। सिर्फ फिल्म ही नहीं करीना के कई किरदार ऐसे भी हैं जो लोगों को अभी तक याद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर खान इन दिनों 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज दिख रही हैं।करीना कपूर खान फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी दिखाई देंगी।

करीना कपूर खान बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने किरदार से ना सिर्फ लोगों को हंसाया है बल्कि कई बार इमोशनल भी किया है। करीना कपूर आज 39साल की हो गई हैं। 21 सितंबर 1980 को जन्मीं करीना कपूर खान बॉलीवुड की कपूर खानदान से हैं। एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबिता की छोटी बेटी करीना कपूर एक्ट्रेस करीश्मा कपूर की बहन हैं।

करीना कपूर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। सिर्फ फिल्म ही नहीं करीना के कई किरदार ऐसे भी हैं जो लोगों को अभी तक याद हैं। फिर चाहे वो जब वी मेट की गीत हो या कभी खुशी कभी गम की पू। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करीना ने साल 2000 में आई फिल्म रिफ्युजी से की थी। इसी फिल्म के लिए करीना कपूर को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म से ही करीना कपूर ने अपनी छाप छोड़ दी थी। 

बस ये सुपरहिट फिल्मों का सिलसिला जारी हो गया। यादें, अजनबी, अशोका, कभी खुशी कभी गम, खुशी, प्रेम की दीवानी हूं, युवा, ऐतराज, हलचल, क्योंकि, चुप चुप के, दोस्ती, डॉन, जब वी मेट, टशन, गोलमाल रिटर्न्स, थ्री ईडियट्स और बॉडीग्राड जैसी सुपरहिट फिल्में दी। लव लाइफ की बात करें तो करीना कपूर का नाम शाहिद कपूर से जोड़ा गया। मगर उनका ये रिश्ता लम्बा नहीं चला। और दोनों में ब्रेकअप हो गया। 

वहीं कहा जाता है कि फिल्म टशन से सैफ अली खान और करीना कपूर की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों का प्यार तब सामने आया जब मनीष मल्होत्रा के एक फैशन वीक में करीना कपूर ने अपने और सैफ के रिश्ते का खुलासा किया। फिर साल 2016 के अक्टूबर महीने में करीना कपूर और सैफ अली खान शादी के बंधन में बंध गए। 

करीना कपूर और सैफ का आज बेटा है जिसका नाम है तैमूर खान। तैमूर भी अक्सर मीडिया के कैमरों में कैद हो जाते हैं। करीन कापूर इन दिनों एक टीवी रिएलिटी शो में बतौर जज के किरदार में नजर आ रही हैं। करीना के जन्मदिन पर आज उन्हीं के कुछ फेमस डॉयलॉग जो आपके जुबान पर...

करीना के इन्हीं फिल्मों के कुछ फेमस डायलॉग को आज हम यहां बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपने भी कभी ना इस्तेमाल किया होगा। 

1. तुम्हें कोई हक नहीं बनता की तुम इतनी खूबसूरत लगो, नॉट फेयर

फिल्म कभी खुशी कभी गम का ये डायलॉग शायद करीना कपूर के लिए ही लिखा गया था। उनके पू के किरदार को आज भी लोग याद रखते हैं। 

2. नर्क में हूं पर स्वर्ग का रास्ता जानती हूं

आमिर खान, रानी मुखर्जी की फिल्म तलाश के इस डायलॉग को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। तलाश फिल्म में उनके किरदार ऐसा था जो लोगों का दिल छू गया।

3. हम जिस रास्ते को अपनाते हैं...वो उतना ही जरूरी है जितनी हमारी मंजिल

अमिताभ बच्चन की फिल्म आरक्षण में करीना कपूर ने एक पत्रकार का रोल प्ले किया था। 

4. चांद आधा हो जाए तो भी चांद ही कहलावे है

ओमकारा फिल्म करीना कपूर की कुछ कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। अजय देवगन, सैफ अली खान और विवेक ओबरॉय की इस फिल्म कहानी थी सत्ता और राजनीति की।

5. मैं अपनी फेवरेट हूं

जब वी मेट का ये डायलॉग आज भी लड़कियां बोलती हैं। उनकी और शादिद की केमेस्ट्री लाजवाब थी। 

6. एक बीवी बेवफा हो सकती है...एक लड़की एक प्रेमिका बेवफा हो  सकती है...पर एक मां कभी बेवफा नहीं हो सकती

अक्षय कुमार की फिल्म बेवफा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचाया था। रिश्तों के जुड़ने और टूटने की इस कहानी के म्यूजिक को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

7. जब कोई प्यार में होता है तो कोई सही गलत नहीं होता

करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट को जितनी बार भी देखिए कम ही लगती है। इसी फिल्म का ये डायलॉग भी लोगों को प्यार का मतलब समझाता है। 

टॅग्स :करीना कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस