Birthday Special: नीतू सिंह ने प्यार के लिए छोड़ दिया था करियर, 26 साल बाद पति ऋषि कपूर संग इस फिल्म से की वापसी

By अमित कुमार | Published: July 8, 2020 07:41 AM2020-07-08T07:41:57+5:302020-07-08T07:41:57+5:30

ऋषि और नीतू की मुलाकात फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां नीतू सिंह किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इन दोनों ने पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में साथ में काम किया था।

Birthday Special happy birthday neetu singh know about her and rishi kapoor love story | Birthday Special: नीतू सिंह ने प्यार के लिए छोड़ दिया था करियर, 26 साल बाद पति ऋषि कपूर संग इस फिल्म से की वापसी

नीतू सिंह ने परिवार के लिए त्याग दिया अपना करियर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsनीतू सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया।1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया।

हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीतू सिंह का आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म दिल्ली के एक सिख परिवार में 08 जुलाई,1958 को हुआ था। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

वैजन्तीमाला ने नीतू सिंह को डांस स्कूल में देखा था और उसके बाद उन्होंने टी.प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' में नीतू सिंह को एक छोटे से रोल में लेने का सुझाव दिया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया। 1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

'रिक्शावाला' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'यादों की बारात' में एक डांसर का रोल निभाया। फिल्म का गाना 'लेकर हम दीवाना दिल' में नीतू सिंह का डांस लोगो को बेहद पसंद आया और गाना सुपरहिट रहा। जिसके बाद से नीतू सिंह के पास फिल्मों की लाइन लग गई। नीतू सिंह ने इसके बाद 'हीरालाल पन्नालाल','कस्मे वादे','ढोंगी' जैसी हिट फ़िल्में दी जिनमे उनके अपोजिट रणधीर कपूर रहे।

'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी ऋषि कपूर से मुलाकात

नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल-खेल में','रफू चक्कर','कभी कभी', 'अमर अकबर अन्थोनी' जैसी 12 सफल फिल्मों में काम किया। फिल्मों में साथ काम करते-करते ऋषि कपूर नीतू सिंह को अपने दिल दे बैठे और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। नीतू और ऋषि कपूर की पहली मुताकात आर के स्टूडियो में हुई थी जहां फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन दोनों की ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी।

परिवार के लिए त्याग दिया अपना करियर

शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को छोड़ दिया था। हालांकि, नीतू उस समय की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक थी। इसके बावजूद उन्होंने परिवार को पहली प्राथमिकता दी। वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ वह एक बार फिर फिल्म 'लव आज कल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की। 

Web Title: Birthday Special happy birthday neetu singh know about her and rishi kapoor love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे