Birthday Special: अर्पिता से लेकर मलाइका तक से जुड़ा है अर्जुन कपूर का नाम, पढ़ें कुछ दिलचस्प बातें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 26, 2019 06:58 AM2019-06-26T06:58:55+5:302019-06-26T06:58:55+5:30
इशकजादे एक्टर अर्जुन कपूर जा आज जन्मदिन हैं, जानते हैं उनके बर्थडे पर कुछ अनसुनी बातें
बॉलीवुड के हैंडसम एंड चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर आज 34 साल के हो गए हैं। 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म बोनी कपूर और मोना कपूर के घर हुआ था। फिल्म जगत से जुड़े परिवार में पैदा होने के चलते फिल्म बिजनेस अर्जुन के लिए कोई नया नहीं था। बचपन से ही फिल्म के सेट्स और शूटिंग उनके लिए आम बात थी। 6 साल के अपने करियर में अर्जुन कपूर ने कुछ अच्छी फिल्में भी दी हैं।
-अर्जुन कपूर का जन्म मुंबई में बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहाँ हुआ था। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर हैा अर्जुन अपने परिवार के काफी करीब हैं। सबसे ज़्यादा वह अपनी बहन अंशुला के करीब हैं। अर्जुन सिर्फ 11 साल के ही थे जब उनके पिता ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस सबका उन पर काफी गहरा असर पड़ा था।
-फिल्मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। तब सलमान खान ने उन्हें वजन कम करनी की सलाह दी थी और भी उन्हें बैड बॉय की छवि से उबारने में मदद की थी। अर्जुन सलमान को अपनी प्रेरणा मानते थे उनसे काफी ज्यादा प्रभावित भी थे। अर्जुन की पहली फिल्म इशकजादे हिट रही थी। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं। हालांकि इन सब के बाद भी उनकी फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं।
-अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्म 'सलाम-ए-इश्क में भी उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम कियाा अभिनेता के तौर पर उन्होंने फिल्म 'इश्कजादे' से शुरूआत की थी। अर्जुन ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगो के दिलों में जगह बना ली थी। बहुत कम समय में ही अर्जुन ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है सिर्फ 6 साल में ही उन्होंने 'इशकज़ादे', '2 स्टेट्स', हॉफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।
-अर्जुन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता को वह पहले डेट कर चुके हैं। इइन दिनों अर्जुन मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।
-श्रीदेवी के निधन के बाद से वह उनकी दोनों बेटियों जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर को अपनी बहन अंशुला जितना ही प्यार देते हैं। सभी अक्सर साथ नजर आते हैं।