जल्द मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, ये फोटो दे रही हैं सबूत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 25, 2019 03:37 PM2019-10-25T15:37:47+5:302019-10-25T15:37:47+5:30

फैंस को लगता है कि बिपाशा मां बनने की खबरों को छिपा रही हैं।बिपाशा की हाल ही में सामने आईं फोटो से ये कयास लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रग्नेट है।

Bipasha Basu is going to become a mother soon | जल्द मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, ये फोटो दे रही हैं सबूत

जल्द मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, ये फोटो दे रही हैं सबूत

Highlightsशादी के बाद से लंबे समय से बिपाशा बसु बॉलीवुड से गायब सी हैं। अब बिपाशा बसु अक्सर पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन में ही नजर आती हैं।

शादी के बाद से लंबे समय से बिपाशा बसु बॉलीवुड से गायब सी हैं। अब बिपाशा बसु अक्सर पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन में ही नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर बिपाशा सुर्खियों में हैं। बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर इन दिनों जोरों पर है कि बिपाशा मां बनने वाली हैं।

फैंस को लगता है कि बिपाशा मां बनने की खबरों को छिपा रही हैं।बिपाशा की हाल ही में सामने आईं फोटो से ये कयास लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रग्नेट है। हालांकि ये महज अफवाह भी हो सकती है।  दरअसल हाल ही में बिपाशा रमेश तौरानी के यहां दिवाली पार्टी में पहुंची थीं।


पार्टी में बिराशा पति के साथ पोज देती नजर आईं। इस दौरान दोनों पति पत्नी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। यहीं की फोटो जो सामने आईं उनमें ही लोगों का ध्यान बिपाशा के पेट पर चला गया है। फोटो में अगर देखा जाए  तो बिपाशा के पेट इन फोटो में काफी निकला हुआ दिखाई दिया है। उन्होने दुप्पटे से पेट को ढका हुआ था।

हालांकि इस पर बिपाशा की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये महज अफवाह भी हो सकती है। क्योंकि इससे पहले भी बिपाशा के प्रेग्नेट होनें की खबरें उड़ती रही हैं। तब भी ये खबरें महज अफवाह ही मात्र निकली थी। ऐसे में अब केवल बिपाशा का बयान ही बता सकता है ये सच है कि अफवाह है।

Web Title: Bipasha Basu is going to become a mother soon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे