लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 16: अर्चना गौतम पर भड़के सलमान खान, बोले- 'खुद को क्या समझती हैं आप?'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 13:58 IST

बिग बॉस 16 में वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस हफ्ते अर्चना गौतम को जम कर फटकार लगाई। वहीं ज्यादातर घर वालों ने नोमिनेशन के लिए शालिन भानोट का नाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बॉस 16' के 3 दिसंबर को आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारीसलमान ने लगाई अर्चना की क्लास- आप खुद को समझती क्या हैं?घर वालों ने शालीन को घर से किक आउट करने के लिए किया नामित

मुंबई: शनिवार के वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने हर बार की तरह इस वीकेंड भी घर वालों की बैंड बजाई। जब से ‘बिग बॉस 16’ शनिवार का वार  इसका प्रोमो रिलीज हुआ है, तब से प्रोमो वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है। हर वीकेंड में अर्चना को सपोर्ट करने वाले सलमान खान ने इस बार जमकर उनकी क्लास लगाई। 

अर्चना पर भड़के सलमान खान 

सलमान खान ने अर्चना गौतम को घरवालों के चेहरे पर टिप्पणी करने पर जम कर डांटा। उन्होंने अर्चना से सवाल किया, आप बहुत ऊंचा उड़ रही हैं। आपने सुम्बुल के लिए कहा कि 'शक्ल तो देखो, किसी को रानी राजा बनाओ भइया ' पूरा देश इस शक्ल को जानता है, इस शक्ल के वजह से इन्होंने इतना काम किया है। शालीन के लिए आपने बोला 'भौंक  रहा है कुत्ते की तरह' आप वैसे अपने आपको समझती क्या हैं ? इसी दौरान शालीन बीच में बोलने की कोशिश कर ही रहे थे, सलमान खान ने कहा आपसे नहीं पूछ रहा और उसके बाद भी जब शालीन बीच में बोलने की कोशिश करते रहे तो सलमान ने उनपर चिल्लाते हुए कहा 'अभी नहीं '।

घर वालों ने नॉमिनेशन में लिया शालीन का नाम

प्रोमो में आगे सलमान खान ने घर वालों से कहा कि 'आप सब आज घर से किसे किक आउट यानी की बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं।  तो एम.सी स्टेन, अर्चना और सुम्बुल शालीन का नाम लेते नजर आए।

बिगबॉस एक गेम है और मैं गेम खेल रही हूं -टीना दत्ता

वहीं इसके बाद सलमान खान, टीना दत्ता की क्लास लेते हैं। आप हमेशा अपने फायदे के लिए लोगों से टास्क में डील करके ही सपोर्ट करते हो। आपने निस्वार्थ सपोर्ट कभी नहीं किया। जवाब में टीना कहती हैं, 'पहली बात तो यह है कि यह बिग बॉस का गेम है। तो मैं बिग बॉस के घर पर आई हूं गेम खेलने। अकेले, मुझे जैसे ही कोई मौका मिलता है मैं खेलती हूं  मैंने कहा भी है कि अगर मैं आप लोगों का सपोर्ट कर रही हूं, तो मैं इस बात का ध्यान रखूंगी की इसमें मेरा क्या फायदा है।' सलमान, टीना को बीच में टोकते हैं और पूछते हैं कि क्या आप शालीन के साथ भी गेम खेल रही हैं क्या?  इस पर टीना ने कहा कि वो इस दोस्ती को वैसे भी खत्म कर देंगी क्योंकि बाद में उन्हें ही गलत साबित कर दिया जाता है  

 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?