लाइव न्यूज़ :

BB 14: सिद्धार्थ शुक्ला ने खोली जान सोनू की पोल, जानिए फिर क्यों कुमार सानू ‘अंकल’ से मांगी माफी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2020 09:06 IST

इस बार बिग बॉस 14 में इस बार कंटेस्टेंट बने हैं दिग्गज गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू। जान कुमार सानू अपने पापा कुमार सानू की तरह ही एक सिंगर हैं और टीवी रियल्टी शो में अपना नाम कमाने के लिए आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया है कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री भी हो चुकी है।

बिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया है। कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री भी हो चुकी है। शो के धमाकेदार प्रीमियर के दौरान जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस और कंटेस्टेंट्स के बीच थोड़ी नोकझोंक देखने को मिली। इस बार का सीजन जबरदस्त होने वाला है। घर में आते ही लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए हैं।

दूसरी तरफ इस बार बिग बॉस 14 में इस बार कंटेस्टेंट बने हैं दिग्गज गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू। जान कुमार सानू अपने पापा कुमार सानू की तरह ही एक सिंगर हैं और टीवी रियल्टी शो में अपना नाम कमाने के लिए आए हैं। 

इस टीवी शो में एंट्री के साथ ही जान कुमार सानू की पेशी बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के सामने हो गई हैं और आने वाले एपिसोड में वो जान कुमार की जमकर खिंचाई करते नजर आने वाले हैं। सिद्धार्छ जान को स्कोम के लिए खूब चिढ़ाते हैं।

वीडियो में आप देख सकते गैं कि सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट जान कुमार सानू के साथ खूब मजाक करते दिख रहे हैं। यही नहीं, सिद्धार्थ शुक्ला के मजाक से जान कुमार सानू बुरी तरह से झेंप भी जाते हैं। मजे की बात ये है कि इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला, जान कुमार के पिता कुमार सानू से भी माफी मांगते दिखे हैं। देखिए मजेदार वीडियो।

वहीं, तूफानी सीनियर्स ने निशांत स‍िंह मलकानी को पूरे हफ्ते के लिए बिकनी पहनने की चुनौती दी है। घर में एंट्री के ल‍िए निशांत ऐसा करने के ल‍िए राजी भी हो गए। वहीं सारा गुरपाल से कहा गया क‍ि अगर उनको घर में आना है तो बाल कंधे तक कटवाने होंगे। 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस