लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: सारा ने सिद्धार्थ को बताया 'जीजा', जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2020 08:32 IST

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला, जैसमीन, सारा गुरपाल, निक्की तंबोला आदि नजर आ रहे हैं। लेकिन सारा सिद्धार्थ से कुछ ऐसा कहती हैं कि वो शर्माते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया हैकंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री भी हो चुकी है

बिग बॉस 14 का आगाज शनिवार (3 अक्टूबर) से हो गया है। कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री भी हो चुकी है। शो के धमाकेदार प्रीमियर के दौरान जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस और कंटेस्टेंट्स के बीच थोड़ी नोकझोंक देखने को मिली। इस बार का सीजन जबरदस्त होने वाला है। घर में आते ही लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए हैं। बिग बॉस के घर का वीडियो इंटरनेट पर एक सिद्धार्थ और सारा का  तेजी से वायरल हो रहा है।  

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला, जैसमीन, सारा गुरपाल, निक्की तंबोला आदि नजर आ रहे हैं। लेकिन सारा सिद्धार्थ से कुछ ऐसा कहती हैं कि वो शर्माते नजर आते हैं।

दरअसल सारा सिद्धार्थ को जीजा कहती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि वह सारे पंजाब के जीजा है, सिद्धार्थ पूछते भी हैं ऐसा क्यों हालांकि वह कुछ कहती नहीं हैं, लेकिन खास बात य़े है कि इस बात पर सिद्धार्थ शर्माते नजर आते हैं। जबकि इस बात पर बिग ब़ॉस के विनर की दोस्त जैसमीन भी रिएक्शन देती नजर आती हैं।

इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं, सारा ने सिद्धार्थ को शहनाज को लेकर जीजा कहा है। सभी को पता है कि बिग ब़ॉस में सिद्धार्थ और शहनाज की बहुत अच्छी दोस्ती थी, इस बार सलमान खान ने सिद्धार्थ से कहा भी था कि वह शहनाज उनसे प्यार करती हैं। ऐसा है कि नहीं हम नहीं कह सकते हैं। फिलहाल बिग बॉस के बाहर भी दोनों की दोस्ती देखने को मिल रही है।

घर में पहले दिन ही हुई लड़ाई

कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन और निक्की तंबोली के बीच बर्तन धोने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों कंटेस्टेंट रोने लगीं। बिग बॉस 14 के इस वीडियो को फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जैस्मीन भसीन निक्की से बर्तन धोने को लेकर कह रही हैं, "तुम बर्तन नहीं धोना चाहतीं, तुम्हारे नाखून खराब हो जाएगा?" जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। बाद में जैस्मिन और निक्की दोनों ही रोने लगती हैं। निक्की के बात करने के तरीके से जैस्मिन को काफी बुरा लगता है। 

बता दें कि बिग बॉस 14 में रूबिना दिलाइक, अभिनव शुक्ला , जैस्मीन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, राहुल वैद्य, शहजाद देओल, निक्की तम्बोली, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, पवित्रा पुनिया और राधे मां जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :बिग बॉससिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस