लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: बिग बॉस के इतिहास में हुआ पहली बार, शो के लाइव होने से पहले ही फर्स्ट कंटेस्टेंट से करवाया गया रूबरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2020 09:38 IST

कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस 14 के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। शो में सिद्धार्थ शुक्ला उनको गाइड करते नजर आएंगे...

Open in App
ठळक मुद्देBB 14 को लेकर कई हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं।पहली बार बिग बॉस के निर्माताओं ने बता दिया है कि शो का पहला कंटेस्टेंट कौन होगा।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने हाल ही में  'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया। शो के निर्माताओं ने इस बार इसका नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।

ऐसे में 3 अक्टूबर से प्रसारित हो रहे शो के लिए अभी से प्रतियोगियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बिग बॉस 14 में  कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। ऐसे में शो के लाइव होने से पहले ही पहली बार किसी कंटेस्टेंट को फैंस से रूबरू करवा दिया गया है।

पहली बार बिग बॉस 14 के निर्माताओं ने बता दिया है कि शो का पहला कंटेस्टेंट कौन होगा। ये कोई और नहीं जान सानू है। जाने-माने सिंगर, म्यूजिक कंपोजर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू पहले बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट होंगे। बिग बॉस 14 की वर्चुअल कॉनफ्रेंस में जान कुमार सानू को इंट्रोड्यूज कराया गया। जान सानू ने सलमान खान की फिल्म का एक लोकप्रिय गाना गाया गाकर एंट्री ली।

 बिग बॉस-14 की वर्चुअल कॉनफ्रेंस में जान सानू ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से का गाना 'आंखों की गुस्ताखियां' गाया। जानू ने अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया है।

सलमान ने जान को चिढ़ाते हुए यह भी कहा कि वह ज्यादा दिन लग रहा शो में टिक नहीं पाएंगे।जान सानू के खेल को मजबूत बनाने के लिए सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को उनका मार्गदर्शक नियुक्त किया है। जी हां, बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला सीजन 14 में जान को गाइड करेंगे।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस