लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 13' में लगेगा फीमेल एंकर का तड़का, सलमान खान के साथ करेगी होस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2019 14:09 IST

खुद सलमान खान बिग बॉस 13 शो में कुछ नयापन लाना चाहते हैं। इसलिए इसबार शो में एक फीमेल एंकर का तड़का भी फैंस को देखने को मिलने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे शो को हर तरह से नए फलेवर के साथ पेश किए जाने की कोशिश भी जा रही है।खबरों की मानें तो सलमान के साथ इस बार शो को एक फीमेड एंकर भी होगी।

बिग बॉस 13 की तैयारियां इन दिनों जोर शोर चल रही हैं। हर रोज शो से जुड़ी खबरें सामने आ जाती है। इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो को हर तरह से नए फलेवर के साथ पेश किए जाने की कोशिश भी जा रही है। खबरों की मानें तो सलमान के साथ इस बार शो को एक फीमेड एंकर भी होगी।

डीएनए की खबर के अनुसार खुद सलमान खान बिग बॉस 13 शो में कुछ नयापन लाना चाहते हैं। इसलिए इसबार शो में एक फीमेल एंकर का तड़का भी फैंस को देखने को मिलने वाला है।इतना तो साफ है कि फीमेल एंकर से शो में कुछ नयापन इस बार पैंस को देखने को मिलने वाला है। 

हालांकि अभी इस पर कोई मुहर नहीं लगी हैं केवल बातचीत ही चल रही है। इससे पहले बिग बॉस 5 सलमान खान और संजय दत्त साथ में होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बार होस्ट का ये तड़का शो को कितनी टीआरपी दिलाता है।

ये स्टार्स लगा सकते हैं तड़का

इस बीच कंटेस्टेंट के नाम भी आने शुरू हो गए हैं. इस कड़ी में सबसे पहले दो टीवी एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें एक नाम अंकिता लोखंडे का और दूसरा देवोलीना भट्टाचार्जी का है। खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अगले सीजन को हिट करने के लिए टीवी की इन दो एक्ट्रेसेज को एप्रोच किया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि शो के पिछले सीजन में टीवी की लोकप्रिय बहुओं में से एक सिमर का किरदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ नजर आई थीं।

उन्हें इस शो में काफी पसंद किया गया था और उन्होंने इसे जीता भी था। इससे पहले शिल्पा शिंदे, जूही परमार, गौहर खान, उर्वशी ढोलकिया, श्वेता तिवारी जैसी फेमस टीवी एक्ट्रेसेज इस शो को जीत चुकी हैं, इसके मद्देनजर मेकर्स ने अंकिता लोखंडे और देवोलीना भट्टाचार्य से शो के लिए संपर्क किया है।

'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने इसी साल 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इन दिनों वह बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दूसरी ओर, देवोलीना भट्टाचार्जी को 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बबहू की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस