लाइव न्यूज़ :

BB13: सलमान खान का सिद्धार्थ-आसीम पर फूटा गुस्सा, रश्मि के लिए खोले घर के दरवाजे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2020 13:04 IST

बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स रोटी, टास्क, घर के काम कैप्सेंसी हर चीज के लिए एक दूसरे के भिड़ते नजर आते हैं। प्रतियोगियों की घर में बढ़ती बत्तमीजियों पर एक बार फिर से सलमान खान का गुस्सा फूटा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैं घर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है।

बिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है घर के अंदर नए नए घमासान देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर किसी ना किसी की तकरार हर रोज देखने को मिल ही जाती है। घरवालों के बदलते रिश्तों का दौर यहां देखने को मिल रहा है। इस सबसे खुद घरवाले भी कभी कभी परेशान देखे जाते हैं। घऱवाले लगातार होस्ट सलमान खान के समझाने के बाद कुछ भी नहीं सुन रहे हैं।

सलमान के बोलने के बाद भी घरवाले आपस में गालियां दे रहे हैं और एक दूसरे की फैमिली पर जा रहे हैं। हर बार की तरह से इस बार भी वीकेंड के वार में सलमान खान का पारा चढ़ने वाला है।

बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स रोटी, टास्क, घर के काम कैप्सेंसी हर चीज के लिए एक दूसरे के भिड़ते नजर आते हैं। प्रतियोगियों की घर में बढ़ती बत्तमीजियों पर एक बार फिर से सलमान खान का गुस्सा फूटा है।

वीकेंड के वार को प्रोमो वीडियो हाल ही में पेश कर दिया गया है। सलमान सबसे पहले आसीम रियाज को सिद्धार्थ के स्वर्गीय पिता पर कमेंट करने के लिए जमकर लताड़ते हैं। सलमान असीम से कहते नजर आते हैं कि वो हद से ज्यादा इरिटेटिंग लग रहे हैं।

असीम के बाद सलमान सिद्धार्थ  की क्लास लगाते हैं।वह सिद्धार्थ से कहते हैं कि उनके ओवर एग्रेसिव बिहेवियर और घर में गालियां देने पर फटकार लगाएंगे। सलमान सिद्धार्थ से कहेंगे कि गुस्से में आपकी रियल पर्सनैलिटी सामने आती है।

इसके बाद सलमान खान रश्मि देसाई पर गुस्सा हाजिर करते नजर आएंगे। सलमान खान रश्मि से कहेंगे से कहेंगे आप कैमरा मैन को ताने मार रही हो।  अगर आपको ऐसा लगता है कि हम आपको नीचा दिखा रहे हैं और अपनी इमेज निगेटिवली दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

आप अभी इस घर से बाहर जा सकती हैं। सलमान खान बिग बॉस कि वो दरवाजा खोल दें। अब रश्मि गेट खुलने के बाद घर से बाहर जाएंगे कि नहीं ये तो शो टेलीकास्ट होने के बाद पता लगेगा। इतना साफ है कि इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस