लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss Day 3: अस्पताल में बदला 'बिग बॉस' का घर, आरती के ऊपर किए गए पर्सनल कमेंट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2019 10:48 IST

Bigg Boss Season 13 Day 3 Episode 4 Update: बिग बॉस का आगाज को चुका है। ये फैंस को हमेशा की तरह से भा रहा है। आइए जानते हैं तीसरे दिन घर के अंदर क्या क्या हुआ है-

Open in App
ठळक मुद्दे सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं।इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। तीसरे दिन घर में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखने को मिले। तीसरे दिन बिग बॉस के घर को अस्पताल में तब्दील कर दिया गया।

तीसरे दिन घर में घरवालों को पहला सप्ताहिक कार्य सौंपा गया।  जिसका नाम रहा बिग बॉस हॉस्पिटल। इस टॉस्क  में बिग बॉस ने घर को अस्पताल में बदल दिया। जिसमें दो टीम बनाई गई एक टीम मरीजों की और एक टीम डॉक्टरों की। जहां  बारी बारी से मरीजों का ऑपरेशन थिएटर में मरीजों का डॉक्टरों को इलाज करना होगा। साथ ही एक ट्विस्ट भी दिया गया कि  ऑपरेशन थिएटर की लाइट ऑफ होने से पहले अगर मरीज कुर्सी से उठ जाते हैं तो हॉस्पिटल स्टाफ की जीत होगी।

इस कार्य को पूरा करने के लिए पारस छाबड़ा की टीम सिद्धार्थ शुक्ला को को टार्चर करते हैं। वह सिद्धार्थ को हद से ज्यादा टार्चर करते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ की वैक्सिंग की जाती है उनके ऊपर गोबर डाला जाता है, लेकिन सिद्धार्थ कुर्सी ने नहीं उठते और सब सह जाते हैं। उनके साथ ऐसा होते देखे आरती और रश्मि बाहर रोने लगती हैं। इसके बाद दलजीत कौर और माहिरा शर्मा मिलकर कोएना मित्रा और सिद्धार्थ डे को इसी टास्क में अलग अलग चीजें खिलाते हैं। वह दोनों को जबरदस्त कई चीजें खिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों कर सह खा लेते हैं और कुर्सी से नहीं उठती हैं। सबसे लास्ट में आरती और रश्मि को बातों से टॉर्चर किया जाता है।

जहां रश्मि और आरती पर पर्सनल बातें की जाती हैं। शेफाली बग्गा और शहनाज गिल मिलकर आरती को कई पर्नसल कमेंट करती हैं , जिसके बाद आरती रोने लगती हैं, लेकिन दोनों सीट से नहीं उठती हैं। अब आज यानि चौथे दिन सिद्धार्ध की टीम डॉक्टर बनेंगी और पारस की टीम पेसेंट।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस