लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 day 23:सांप-सीढ़ी के टास्क में एक दूसरे से भिड़े कंटेस्टेंट, देवोलीना ने शहनाज को जड़ा थप्पड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2019 09:44 IST

बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देघर के अंदर रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बुधवार को घर में सांप सीढी का टास्क देखने को मिला।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में 23वें दिन घर में नया रूप देखना मिला।

घर के अंदर रोज हाई  वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बुधवार को घर में  सांप सीढी का टास्क देखने को मिला।टास्क के अनुसार किसको सांप डसेगा और किसको सेफ करेगा। घर में सुबह शुरुआत नागिन डांस नचना के गाने के साथ होती है। शेफाली सभी को टास्क पढ़ कर सुनाती हैं।इस खेल में जो जीतेगा इस हफ्ते उसकी नॉमिनेशन सुरक्षित हो जाएगी। इस टास्क में सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को मिट्टी की सीढ़ी बनानी होगी। जो पहले सीढ़ी बनाएगा वह सुरक्षित हो जाएगा।

शो में शहनाज और सिद्धार्थ मस्ती करते नजर आते हैं। सांप सीढ़ी की खेल में सभी प्रतियोगी बनाते हैं। इसके बाद पारस छाबड़ा सिद्धार्थ शुक्ला पर मिट्टी गिरा देता है। इससे सिद्धार्थ भड़ जाते हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ और पारस आपस में भिड़ जाते हैं। तब सब प्रतियोगी बीच-बचाव करते हैं।

वैसे तो बिग बॉस में कोई भी टास्क बिना लड़ाई के पूरा नहीं होता है लेकिन सांप सीढ़ी के टास्क शुरू होते ही महायुद्ध छिड़ गया। सिद्धार्थ शुक्ला इतना ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं और किसी की नहीं सुनते और हर किसी से भिड़ जाते हैं।

इसी बीच अचानक देवोलीना और शहनाज में लड़ाई होने लगती है और हाथापाई हो जाती है।अन्य प्रतिभागी शहनाज और देवोलीना को अलग करते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ का देवोलीना और रश्मि से जोर का झगड़ा हो जाता है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस