Bigg Boss 13 day 23:सांप-सीढ़ी के टास्क में एक दूसरे से भिड़े कंटेस्टेंट, देवोलीना ने शहनाज को जड़ा थप्पड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 24, 2019 09:44 AM2019-10-24T09:44:05+5:302019-10-24T09:44:05+5:30

बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा।

bigg boss 13 day 23 23 oct 2019 written update | Bigg Boss 13 day 23:सांप-सीढ़ी के टास्क में एक दूसरे से भिड़े कंटेस्टेंट, देवोलीना ने शहनाज को जड़ा थप्पड़

Bigg Boss 13 day 23:सांप-सीढ़ी के टास्क में एक दूसरे से भिड़े कंटेस्टेंट, देवोलीना ने शहनाज को जड़ा थप्पड़

Highlightsघर के अंदर रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बुधवार को घर में सांप सीढी का टास्क देखने को मिला।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में 23वें दिन घर में नया रूप देखना मिला।

घर के अंदर रोज हाई  वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बुधवार को घर में  सांप सीढी का टास्क देखने को मिला।टास्क के अनुसार किसको सांप डसेगा और किसको सेफ करेगा। घर में सुबह शुरुआत नागिन डांस नचना के गाने के साथ होती है। शेफाली सभी को टास्क पढ़ कर सुनाती हैं।इस खेल में जो जीतेगा इस हफ्ते उसकी नॉमिनेशन सुरक्षित हो जाएगी। इस टास्क में सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को मिट्टी की सीढ़ी बनानी होगी। जो पहले सीढ़ी बनाएगा वह सुरक्षित हो जाएगा।

शो में शहनाज और सिद्धार्थ मस्ती करते नजर आते हैं। सांप सीढ़ी की खेल में सभी प्रतियोगी बनाते हैं। इसके बाद पारस छाबड़ा सिद्धार्थ शुक्ला पर मिट्टी गिरा देता है। इससे सिद्धार्थ भड़ जाते हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ और पारस आपस में भिड़ जाते हैं। तब सब प्रतियोगी बीच-बचाव करते हैं।


वैसे तो बिग बॉस में कोई भी टास्क बिना लड़ाई के पूरा नहीं होता है लेकिन सांप सीढ़ी के टास्क शुरू होते ही महायुद्ध छिड़ गया। सिद्धार्थ शुक्ला इतना ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं और किसी की नहीं सुनते और हर किसी से भिड़ जाते हैं।

इसी बीच अचानक देवोलीना और शहनाज में लड़ाई होने लगती है और हाथापाई हो जाती है।अन्य प्रतिभागी शहनाज और देवोलीना को अलग करते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ का देवोलीना और रश्मि से जोर का झगड़ा हो जाता है।

Web Title: bigg boss 13 day 23 23 oct 2019 written update

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे