लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 day 22: ये सदस्य हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट, शेफाली ने पूछे तीखे सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 23, 2019 10:00 IST

बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा।

Open in App

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में 22वें दिन नॉमिनेशन देखने को मिला। शो की शुरुआत गुबालो गाने से होती है।

इसके बाद पारस नॉमिनेशन टास्क पढ़ते हैं। इसमें पता चलता है कि आज की प्रक्रिया में लड़कियों के पास अधिकार होगा लड़को को नॉमिनेट करना का। साथ ही कोई एक लड़की आज सेफ हो सकती है। इसके लिए घर में रोज डे मनाया जाएगा। टास्क के अनुसार तीन बार बजर बजेगा।  बजर बजते लड़को गुलाब लेने के लिए भागना होगा।

जो लड़का सबसे पहले गुलाब के पास बने बॉक्स के अंदर होगा उसे अधिकार होगा कि वह किसी एक लड़की को यह गुलाब दे। जिस लड़की को गुलाब मिलेगा वह किसी एक लड़के को नॉमिनेट करने के लिए वोट करेगी। सिद्धार्थ डे, शुक्ला, पारस , आसीम के बीच पहले बजर को लेकर बहस हो जाती है लेकिन रोज पारस को ही मिलता है। पारस रोज माहिरा को देते हैं माहिरा सिद्धार्थ शुक्ला को नॉमिनेट करती हैं।गले राउंड में गुलाब आरती को मिलता है। आरती पारस को नॉमिनेट करती है। अगले राउंड में आसिम गुलाब जीतते हैं। वह ये गुलाब आरती को देते हैं। आरती इस बार सिद्धार्थ डे को नॉमिनेट करती हैं। इसके साथ नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त होती है। सिद्धार्थ शुक्ल, सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, शहनाज़ गिल और शेफाली सभी नॉमिनेट हो जाती हैं। जबकि आसिम रियाज़ और आरती सिंह नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बच जाते हैं।

इसके बाद बिग बॉस शेफाली बग्गा से घरवालों में तीन सदस्यों के इंटव्यू लेने को कहते हैं। जिसमें वह रश्मि से सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कई सवाल करती हैं लेकिन वह जवाब नहीं देती हैं। इसके बाद वह पारस को बुलाती हैं पारस से भी काफी बहस हो जाती है, देवोलीना से भी बाद नें शेफाली की बहस हो जाती है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस