Bigg Boss Day 15: घर में हुई हाथापाई, ये सदस्य हुईं घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 15, 2019 09:35 AM2019-10-15T09:35:42+5:302019-10-15T09:35:42+5:30

बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा।

bigg boss 13 day 15 october 14 | Bigg Boss Day 15: घर में हुई हाथापाई, ये सदस्य हुईं घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट

Bigg Boss Day 15: घर में हुई हाथापाई, ये सदस्य हुईं घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट

Highlightsबिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में हर कोई फिनाले की रेस में लगा हुआ है। सोमवार को घर के अंदर नॉमिनेशन देखने को मिला।

पारस शहनाज हमेशा की तरह से एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए। वहीं, घर की क्वीन देवोलीना ने घरवालों को काम बांटें।  आइए जानते हैं 15वें दिन घर के अंदर क्या क्या हुआ।

क्वीन ने बांटा काम

क्वीन बनी देवोलीना को घर के काम बांटने में पसीने छूट गए। वह सबके काम बदलती हैं। वह पारस को वॉशरूम का काम देती हैं। लिविंग रूम माहिरा को देती हैं जबकि  माहिरा वॉशरूम की ड्यूटी लेने के लिए कहती हैं। देवोलीना शेफाली को दिन और रात के बर्तन साफ करने की ड्यूटी देती है।

नॉमिनेशन टॉस्क

घर में नॉमिनेशन टॉस्क की प्रक्रिया की जाती है। पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, अबू मलिक, पारस , आसिम, लेकिन अब लड़कियों को नॉमिनेट किया जाना था। जिसमें बिग बॉस घोषणा करते हैं कि घर में लड़कियों को दो भागों में बांटो जाएगा एक टीम रश्मि, देवोलीना, माहिरा, दूसरी टीम शेफाली, शहनाज और आरतीष दोनों टीमों को अपनी तिरोजी में पैसे भरते होंगे। जो टीन ज्यादा पैसे भरते वही नॉमीनिशन से सुरक्षित हो जाएगी।


हुई हाथापाई

घर के अंदर टास्क के दौरान हाथापाई भी हो गई। टास्क के दौरान शेफाली, देवोलीना और रश्मि के बीच हाथापाई हो जाती है। जबकि दूसरी तरफ देवो और की टीम असीम पर पक्षपात का आरोप लगती है।


लास्ट में बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला और पारस को तिजोरी के पैसे गिनने को कहा। लेकिन वह बता नहीं पाते हैं, जिसके बाद इसलिए बिग बॉस ही विजेता टीम घोषित करने का ऐलान करते हैं।

ये हुईं नॉमिनेट

टास्ट में देवो की टीम हार जाती है। यानि इस हफ्ते घर के बेघर होने के लिए रश्मि और माहिरा नॉमिनेट हुई हैं।

Web Title: bigg boss 13 day 15 october 14

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे