सलमान खान का ऑन स्क्रीन बेटा ले सकता है 'बिग बॉस 13' में एंट्री, विवादों से जुड़ चुका है नाम

By मेघना वर्मा | Published: August 3, 2019 03:48 PM2019-08-03T15:48:29+5:302019-08-03T20:31:13+5:30

बिग बॉस के 13वें सीजन का इंतजार लोग अभी से कर रहे हैं। वहीं इस सीजन में एंट्री करने वाले लोगों को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं।

bigg boss 13 aditya narayan come in salman khan show | सलमान खान का ऑन स्क्रीन बेटा ले सकता है 'बिग बॉस 13' में एंट्री, विवादों से जुड़ चुका है नाम

सलमान खान का ऑन स्क्रीन बेटा ले सकता है 'बिग बॉस 13' में एंट्री, विवादों से जुड़ चुका है नाम

Highlightsआदित्य नारायण कर्लस के शो 'खतरा खतरा खतरा' में दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस 13 में इस सीजन चंकी पांडे के आने की खबर है।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस के 13वें सीजन का इंतजार लोग अभी से कर रहे हैं। वहीं इस सीजन में एंट्री करने वाले लोगों को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। अब हाल ही में इस शो में एंट्री के लिए एक नए सदस्य का नाम सामने आया है। 

खबर है कि बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण शो में हिस्सा ले सकते हैं। हलांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मगर कयास यही लगाया जा रहा है कि आदित्य इस शो पर इस सीजन एंट्री ले सकते हैं। 

स्पॉट बॉय की खबर की मानें तो आदित्य नारायाण ने रिसेंटली बिग बॉस के मेकर्स से मुलाकात की थी। इस मीटींग में आदित्य ने शो से जुड़ी कंडीशन्स और टर्म्स पर चर्चा की थी। अगर सब सही रहा तो आदित्य को जल्द ही हम इस सीजन में बिग बॉस के घर के अंदर देख सकते हैं। 

जब प्यार किसी से होता है में बने थे सलमान के बेटे

आदित्य नारायण ने कई फिल्मों में भी एक्ट किया है। स्पेशली एज अ चाइल्ड आर्टिस्ट। सलमान खान की फिल्म जब प्यार किसी से होता है में उनके बेटे का किरदार निभा चुके हैं। आदित्य ने कई रिएलिटी शोज में एंकरिंग भी की है। 

विवादों से घिरे रहे

आदित्य नारायण विवादों से भी अक्सर घिरे रहते हैं। कुछ दिनों पहले आदित्य नारायण ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों से झगड़ा कर लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। फिलहाल आदित्य नारायण कर्लस के शो 'खतरा खतरा खतरा' में दिखाई दे रहे हैं। 

Web Title: bigg boss 13 aditya narayan come in salman khan show

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे