लाइव न्यूज़ :

कैंसर से बंदगी कालरा के भाई की मौत, लिखा आंखें नम करने वाला मैसेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2018 16:25 IST

बंदगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अपने 18 साल के कजिन भाई को दो दिन पहले ही खो चुकी हूं, एक हफ्ते पहले उसे लंग कैंसर होने का पता चला. वह बिल्कुल ठीक था लेकिन इसके बावजूद भी हम उसे बचा नहीं पाए।

Open in App

मुंबई ( 22 मार्च): बिग बॉस के 11 वें सीजन से फैंस के दिलों में छा जाने वाली बंदगी कालरा इन दिनों काफी दुखी हैं। बंदगी के दुख का कारण अचानक अपने भाई को खो देना। दरअसल हाल में बिग बॉस की इस प्रतियोगी ने अपने 18 साल के कजिन भाई को लंग कैंसर के कारण खो दिया है।

अपने भाई की मौत की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अपने इंस्टाग्राम पेज पर बंदगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कजिन भाई की फोटो पोस्ट करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा है। जिसमें उन्होने साफ किया है कि अपने भाई की इस बीमारी का पता उनको घरवालों को महज 1 हफ्ते पहले की लगा था और डॉक्टरों के मुताबिक वह आखिरी स्टेज थी। ऐसे में उन्होंने बताया है कि वह भाई को खोने से सदमे में हैं।  उन्होंने अपने भाई के नाम एक बेहद इमोशनल संदेश शेयर किया है।

बंदगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अपने 18 साल के कजिन भाई को दो दिन पहले ही खो चुकी हूं, एक हफ्ते पहले उसे लंग कैंसर होने का पता चला. वह बिल्कुल ठीक था लेकिन इसके बावजूद भी हम उसे बचा नहीं पाए। इसे लेकर मैं बेहद सदमे में हूं और ऐसा लग रहा है कि हमेशा ही रहूंगी।  बंदगी शो के दौरान पुनीश के साथ के अफेयर को लेकर खासा सुर्खियों में रहीं थीं। दोनों शो में एक दूसरे के काफी करीब भी आए थे।

जिंदगी के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है, कभी भी कुछ भी हो सकता है. जिंदगी में सब कुछ मिल जाए तब भी यह नहीं भर सकते। हम यह जानते भी नहीं है कि अपनों के साथ हम कितना कम समय बिताते हैं,  मुझे इस घटना से एक बहुत बड़ी सबक मिली है। आज से मैं अपने करीबियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताऊंगी. आप नहीं जानते कल क्या हो। 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस