लाइव न्यूज़ :

एक ही कपड़े को कई बार बदलकर पहनती हैं भूमि पेडनेकर, जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह

By अमित कुमार | Updated: August 12, 2020 07:36 IST

भूमि पेडनेकर एक शानदार एक्ट्रेस हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। भूमि ने हर तरह की फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से फैंस के बीच गजब की छाप छोड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्दे भूमि पेडनेकर ने ऐसा करने के पीछे की वजह को भी फैंस के साथ शेयर किया। भूमि एक सेल्फ मेड एक्ट्रेस हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है।भूमि पेडनेकर को पहली ही फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड मिला था।

यूं तो फिल्मी अभिनेत्रियां हर बार अलग-अलग कपड़ों में नजर आती हैं। अपनी ड्रेसेज रिपीट न हो इसका वे पूरा ख्याल रखती हैं। लेकिन भूमि पेडनेकर को अपने कपड़ों को रिपीट करना अच्छा लगता है। यही नहीं, वह अपने वॉर्डरोब को अपनी बहन समीक्षा के साथ भी शेयर करती हैं। भूमि पेडनेकर ने ऐसा करने के पीछे की वजह को भी फैंस के साथ शेयर किया। 

भूमि ने कहा, ''कपड़ों को रिपीट करने में मैं यकीन रखती हूं। मैं हमेशा इन्हें रिपीट करती हूं। एक अभिनेत्री के तौर पर आपको हमेशा बदल-बदलकर अलग-अलग तरह के आउटफिट्स पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन सच कहूं तो मुझ पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने ऐसे कई सारे बिजनेस देखे हैं जहां लोग कपड़ों को किराए पर लेते हैं। मुझे यह आइडिया काफी पसंद आया। यह शानदार है।'' 

कपड़ों को रिपीट करने से नहीं होती कोई परेशानी

भूमि ने आगे कहा, ''मेरे और मेरी बहन के वॉर्डरोब को काफी हद तक एक ही समझ लीजिए। हम मिल-जुलकर एक-दूसरे के कपड़े पहनते हैं। हम कपड़ों को रिपीट करते रहते हैं और हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। पिछले दो साल में किसी भी कपड़े को पहनने से पहले मैंने सिर्फ इस बात का ध्यान रखा कि वह ब्रांड पर्यावरण के प्रति किस हद तक अनुकूल है।''

इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं भूमि पेडनेकर

भूमि एक सेल्फ मेड एक्ट्रेस हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। भूमि ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया था। भूमि पेडनेकर को पहली ही फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड मिला था। भूमि 'शुभ मंगल सावधान', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'लस्ट स्टोरीज़', 'बाला', 'सांड की आंख', 'पति पत्नी और वो', 'सोन चिड़िया' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :भूमि पेडनेकरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच