लाइव न्यूज़ :

भोपालः वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही, बजरंग दल ने शूटिंग नहीं होने की धमकी दी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 23:32 IST

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने बताया कि अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही है, उसी दौरान इसके नाम को लेकर बजरंग दल ने रविवार शाम वहां जाकर आपत्ति की और प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और वहां पथराव भी किया। पथराव में वहां पार्किंग में खड़ी दो बसों के कांच टूट गये।पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया।

भोपालः बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम यहां वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही फेंक दी। पथराव में इस वेब सीरीज दल की दो बसों की शीशे भी टूट गए।

बजरंग दल ने आगे इस वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी भी दी है। भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने बताया कि अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही है, उसी दौरान इसके नाम को लेकर बजरंग दल ने रविवार शाम वहां जाकर आपत्ति की और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल का कहना है कि इस वेब सीरीज का नाम हिन्दू धर्म के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि इसमें वे अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं।

थोटा ने बताया कि प्रदर्शन करे लोगों ने प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और वहां पथराव भी किया। उन्होंने कहा कि इस पथराव में वहां पार्किंग में खड़ी दो बसों के कांच टूट गये। हालांकि, इस पथराव में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। थोटा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के खिलाफ नारेबाजी भी की और उन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। बॉबी देओल वेब-सीरीज आश्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक सुशील सुढेले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ हमारे संगठन के कार्यकर्ता भोपाल में वेब-सीरीज आश्रम की शूटिंग नहीं होने देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वेव-सीरीज आश्रम-3 नाम को लेकर हमको आपत्ति है, क्योंकि झा जिस तरीके से इसमें अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं, इस प्रकार की आश्रम में व्यवस्थाए नहीं होती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झा ने गुरुओं द्वारा महिलाओं के शोषण को दिखाकर पहले के सीजनों में हिंदू आश्रम में व्यवस्थाओं को गलत तरीके से चित्रित किया था। इस वेब सीरीज में जो दिखाया गया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।’’ सुढेले ने सवाल करते हुए कहा कि क्या झा अन्य धर्मों पर इस तरह की वेब सीरीज बनाने की हिम्मत कर सकते हैं?

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रकाश झा के चेहरे को कालिख पोत दी है और बॉबी देओल की भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। बॉबी देओल को अपने बड़े भाई सनी देओल (बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद) से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने देशभक्ति फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं।’’ निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस