लाइव न्यूज़ :

भूल भुलैया अभिनेता विक्रम गोखले अस्पताल में हैं भर्ती, गंभीर बनी हुई है स्थिति

By अनिल शर्मा | Updated: November 23, 2022 18:02 IST

विक्रम गोखले कई हिट बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिनमें 'हम दिल दे चुके सनम', 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'मिशन मंगल' और अन्य शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविक्रम गोखले डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हैं।अभिनेता की हालत गंभीर बताई जा रही है।गोखले के परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

मुंबईः दिग्गज फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले पिछले 15 दिनों से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। समाचार एजेंसी 'एएनआई' के मुताबिक, दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले कुछ दिन पहले पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हुए थे और उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। गोखले के परिवार ने अब तक उनके स्वास्थ्य के बारे में बयान जारी नहीं किया है।

नवशक्ति की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोखले डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। अभिनेता को क्या स्वास्थ्य समस्याएं हैं, इसको लेकर परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। 

विक्रम गोखले कई हिट बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिनमें 'हम दिल दे चुके सनम', 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'मिशन मंगल' और अन्य शामिल हैं। पिछले साल गोखले तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने कंगना रनौत के बयान का समर्थन किया था। कंगना ने कहा था कि भारत को 1947 में आजादी केवल 'भीख' (भिक्षा) मिली थी और देश को वास्तविक स्वतंत्रता 2014 में ही मिली थी, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। 

गोखले ने कहा था कि मैं रनौत के बयान से सहमत हूं। हमें आजादी दी गई। जब स्वतंत्रता सेनानियों को (ब्रिटिश राज के दौरान) फांसी दी गई तो कई लोग मूकदर्शक बने रहे। इन मूकदर्शकों में कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया।''

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!