लाइव न्यूज़ :

VIDEO: Bhojpuri Viral Song:'कोरोना वायरस के डरे किस ना देब' हो रहा वायरल, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: March 6, 2020 14:18 IST

Bhojpuri Viral Video Song, coronavirus: इस गाने में वाइफ अपने पति से करोना वायरस के डर की वजह से दूर से ही फ्लाइंग किस देने को कह रही है। राजेश सारणपुरी द्वारा लिखा गया भोजपुरी गाना 'वायरस के डरे किस्स ना देब' 11 फरवरी को यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों भोजपुरी में 'कोरोना वायरस' के नाम कई गाने रिलीज किए गए हैं।इससे पहले सिंगर गुड्डू रंगीला का भोजपुरी गाना 'हमरा लहंगा में कोरोना वायरस घुसल बा' भी लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा था।

Bhojpuri Viral Video Song, coronavirus: देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है। भारत में भी लोग इस बीमारी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भोजपुरी में 'कोरोना वायरस' के नाम कई गाने रिलीज किए गए हैं। इन गानों को लोगों द्वारा अलग-अलग तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। ऐसा ही एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस गाने में वाइफ अपने पति से करोना वायरस के डर की वजह से दूर से ही फ्लाइंग किस देने को कह रही है। राजेश सारणपुरी द्वारा लिखा गया भोजपुरी गाना 'वायरस के डरे किस्स ना देब' 11 फरवरी को यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस के भारत में आने के बाद से एक बार फिर यह गाना सुर्खियों में है। फैंस गाने को देखकर इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को यह पसंद आ रहा है तो कुछ इसे नापसंद कर रहे हैं। 

इस गाने अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इससे पहले सिंगर गुड्डू रंगीला का भोजपुरी गाना 'हमरा लहंगा में कोरोना वायरस घुसल बा' भी लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा था। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। 

बिहार सरकार कोरोना वायरस को लेकर सतर्क

मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि वे कोरोना वायरस के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिये गये हैं और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने भारत-नेपाल सीमा, खासकर सीमा से सटे जिलों पर खास निगरानी रखने का निर्देश दिया है। इन सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभोजपुरी सोंगभोजपुरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!