भोजपुरी अभिनेता निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी पर शिकायत दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 19, 2018 01:19 PM2018-06-19T13:19:32+5:302018-06-19T13:19:32+5:30

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' ईद पर पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस से जमतर सराहाना मिल रही है।

bhojpuri dinesh lal yadav nirahua border race 3 police complaint | भोजपुरी अभिनेता निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी पर शिकायत दर्ज

भोजपुरी अभिनेता निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी पर शिकायत दर्ज

मुंबई, 19 जून : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' ईद पर पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस से जमतर सराहाना मिल रही है। ऐसे में फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से फिल्म की टीम बेहद खुश है लेकिन फिल्म के लीड एक्टर निरहुआ के लिए बुरी खबर आई है। खबरों की मानें तो अभिनेता निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जब सुनेंगे इस भोजपुरी रैपर का गाना, बादशाह-हनी सिंह भी हो जाएंगे फेल, वीडियो वायरल

भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह ने निरहुआ के साथ अपनी इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है और उन पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इसी पर उनकी ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है।

इतना ही नहीं इस मामले पर निरहुआ के छोटे भाई और फिल्म एक्टर परवेश लाल यादव ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है किपिछले कुछ समय से शशिकांत सोशल मीडिया पर 'बॉर्डर' के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे। उन्होंने निरहुआ और शशिकांत की बातचीत के बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा, लेकिन ये माना कि दोनों में गरमागर्मी हुई थी।

भोजपुरी स्टार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' ने दी सलमान खान की रेस3 को मात!

कहा जा रहा है कि शशिकांत के पास अभिनेता से हुई बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है। इस ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह अभिनेता की कही जा रही है। शशिकांत ने निरहुआ के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है। फिलहाल इस मामले पर अभी तक निरहुआ की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Web Title: bhojpuri dinesh lal yadav nirahua border race 3 police complaint

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे