जब सुनेंगे इस भोजपुरी रैपर का गाना, बादशाह-हनी सिंह भी हो जाएंगे फेल, वीडियो वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 18, 2018 05:05 PM2018-06-18T17:05:50+5:302018-06-18T17:05:50+5:30

भोजपुरी में एक ऐसा रैप सॉन्ग आया है कि आप अच्छे अच्छे सिंगर के गानों को भूल जाएंगे।

bhojpuri rap song love chance ammy kang superhit bhojpuri songs 2018 | जब सुनेंगे इस भोजपुरी रैपर का गाना, बादशाह-हनी सिंह भी हो जाएंगे फेल, वीडियो वायरल

जब सुनेंगे इस भोजपुरी रैपर का गाना, बादशाह-हनी सिंह भी हो जाएंगे फेल, वीडियो वायरल

भोजपुरी सिनेमा हर तरह से अब बॉलीवुड को टक्कर देने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में अब भोजपुरी में एक ऐसा रैप सॉन्ग आया है कि आप अच्छे अच्छे सिंगर के गानों को भूल जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी वरजन  का एक गाया वायरल हो रहा है जिसको सुन फैंस बादशाह-हनी सिंह को भूल जाएंगे।

इस भोजपुरिया रैपर की शानदार बॉडी, चश्मा और गले में चेन डालकर भोजपुरी भाषा में लग्जरी गाड़ी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है। एमी कांग नाम के रैपर का गाना 'प्यार करे कार में' जो टाइटल 'लव चांस' है, यूट्यूब के वेव म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।

दरअसल भोजपुरी में गानों की रैपिंग का ट्रेंड काफी नया है और यह लोगों को काफी हद तक पसंद भी आ रहा है। ऐसे में इस गाने को बाकी गानें हक के लोकेशन के साथ शूट किया गया है। 

इतना ही नहीं 'लव चान्स' एल्बम की गाने की लिरिक्स संतोष पुरी ने लिखी और इस गाने का डायरेक्टर मनिंदर और साहिल ने किया है। एमी के इस गाने में उनके गोल्डन हेयर और येलो चश्मा काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। देखा जाये तो वह भोजपुरिया स्टाइल में गाने गा रहे हैं, लेकिन उनकी स्टाइल बॉलीवुड रैपर को टक्कर देती नजर आ रही है जो फैंस को पसंद भी  रहा है।

वहीं, इस गाने को अब तक भोजपुरी रैप का सबसे अच्चा सॉन्ग माना जा रहा है। कुछ ही घंटे यह इंटरनेट पर इतना पॉपुलर गाना हो गया कि तेजी से इसके वियूज बढ़ गए हैं। 

Web Title: bhojpuri rap song love chance ammy kang superhit bhojpuri songs 2018

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे