भोजपुरी में तहलका मचाने आ गई नई हीरोइन, 'गैंगस्टर दुल्हनियां' के ट्रेलर में दिखा बोल्ड अवतार

By खबरीलाल जनार्दन | Published: July 15, 2018 09:01 AM2018-07-15T09:01:14+5:302018-07-15T09:01:14+5:30

बालिका बधु, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया में छोटी-छोटी भुमिकाओं में दिख चुकी निझ‌ि झा धीरे-धीरे भोजपुरी वर्ल्ड में छाती जा रही हैं।

Bhojpuri actress Nidhi Jha bold avtar in Movie Gangster Dulhania | भोजपुरी में तहलका मचाने आ गई नई हीरोइन, 'गैंगस्टर दुल्हनियां' के ट्रेलर में दिखा बोल्ड अवतार

भोजपुरी में तहलका मचाने आ गई नई हीरोइन, 'गैंगस्टर दुल्हनियां' के ट्रेलर में दिखा बोल्ड अवतार

रांची, 15 जुलाईः भोजपुरी फिल्‍म गैंगस्टर दुल्हनिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें गैंगस्टर दुल्हनिया के किरदार में निधि झा हैं। बालिका बधु, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया में छोटी-छोटी भुमिकाओं में दिख चुकी निझ‌ि धीरे-धीरे भोजपुरी वर्ल्ड में छाती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले सरेआम भोजपुरी स्टार पवन सिंह को सरेआम किस कर के चर्चा में आई थीं। लेकिन इस ट्रेलर के आने के बाद वह अपने बोल्ड और धाकड़ अवतार को लेकर चर्चा में हैं।

लूलिया गाने से चर्चा में आईं निधि झा के धाकड़ एक्शन का साथ देते नजर आ रहे हैं गौरव झा। फिल्म में गौरव एक पुलिस वाले के किरदार में हैं और निधि समाज के बुरे लोगों से सताए जाने के बाद गैंगस्टर की भूमिका में। फिर भी दोनों के भीतर प्यार पनपता है लेकिन सुहागरात के दिन ही निधि उन पर बंदूक तान देती हैं। इन दोनों की कमेस्ट्री के आलवा फिल्म के गाने के बेहद आकर्षक हैं। खास बात यह है कि निर्देशक सुबोध सुमन झा ने झारखंड के खूबसूरत लोकेशन को भी फिल्म का हिस्सा बनाया है।

कभी नहीं पहनी बिकनी फिर भी पर्दे पर आग लगाती है ये भोजपुरी अभिनेत्री, सलमान खान भी हैं मुरीद

इसके अलावा खलनायक की भूमिका में संजय पांडे खूब जम रहे हैं। इसके अलावा डांसर से एक्टर बनीं ग्लोरी मोहंता इस फिल्म में अभिनय के सा‌थ जबर्दस्त डांस करते भी दिखेंगी। इसके अलावा कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा और आर जे राज भी प्रभावशाली भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संगीत अमन श्लोक ने दिया था और गानों को लिखा प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी, संतोष पूरी, शेखर मधुकर और अशोक सिन्हा ने हैं। ट्रेलर में ही गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं।

 

Web Title: Bhojpuri actress Nidhi Jha bold avtar in Movie Gangster Dulhania

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे