लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट में फंसी थी ये भोजपुरी अभिनेत्री, क्लीन चिट मिलने के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2018 16:05 IST

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री दिया सिंह हाल ही में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में फंसी थीं। लेकिन अब वह मामले में कोर्ट से बरी हो गई हैं।

Open in App

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री दिया सिंह हाल ही में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में फंसी थीं। लेकिन अब वह  मामले में कोर्ट से बरी हो गई हैं।

इस मामले में जुलाई माह में हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के एक पांच सितारा होटल में छापे के बाद एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसी दौरान दिया का नाम भी इस मामले में आया था और पुलिस ने उनको गिरफ्तार भी किया था। कोर्ट ने दिया तो  सेक्स रैकेट मामले में  क्लीन चिट देते हुए बरी कर दिया है। 

ऐसे में अब कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार उन्होंने अपनी बात रखी है। बरी होने के बाद उन्होंने बताया कि उनको किस तरह से इस रैकेट में फंसाया गया था। दिया ने बताया कि जनार्दन राव और जॉनी नाम के व्यक्ति ने उन्हें साउथ की फिल्म के लिए बुलाया था। 

दिया ने बताया कि उन्हें हैदराबाद फिल्म देने के बहाने से बुलाया गया था। जहां होटल में  डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मीटिंग के लिए आये थे। इसी दौरान अचानक से पुलिस ने छापेमापी कर दी और बिना उनकी बात सुने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दिया ने इस रैकेट में कई और लोगों के शामिल होने की बात भी कही है।दिया ने इस मामले में बनाए गए उनके वीडियो को भी फर्जी बताया है। 

 साथ ही अभिनेत्री ने ये भी कहा  है कि इन लोगों ने ऐसा कई लड़कियों के साथ किया है। अब इस केस से बाइज्जत बाहर निकलने के बाद दिया सिंह ने पूरा सच बताया है। सबसे बड़ी बात ये है कि दिया ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया है। बता दें कि दिया ने पवन सिंह के साथ 'राजा' और यश कुमार के साथ 'एक रजाई, तीन लुगाई' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

टॅग्स :भोजपुरीसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

क्राइम अलर्टव्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

क्राइम अलर्टथाना से महज कुछ गज की दूरी पर 5 वर्षों से चाय की दुकान में चल रहा सेक्स रैकेट?, आम लोगों ने किया भंडाफोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला