लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल भी पीछे?, यूट्यूब पर अजीत बैंसला का 'तुम बदल गए राजा' छा गया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 11:16 IST

राजस्थानी म्यूजिक को नई पहचान दिला रहा है, बल्कि भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक को भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देम्यूजिक और मॉडर्न बीट्स का ऐसा तालमेल है कि हर कोई झूमने को मजबूर हो जाए।राजस्थानी म्यूजिक को नई ऊंचाई पर ले जाने का दम रखते हैं।  

भोजपुरी म्यूजिक के बड़े नाम पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने हमेशा सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं। लेकिन इस बार यूट्यूब पर छाया है राजस्थानी म्यूजिक इंडस्ट्री का नया सुपरहिट गाना 'तुम बदल गए राजा', जिसने सभी को चौंका दिया है। बैंसला म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ ये गाना न सिर्फ राजस्थानी म्यूजिक को नई पहचान दिला रहा है, बल्कि भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक को भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

 

क्या खास है 'तुम बदल गए राजा' में?

इस गाने में राजस्थानी फोक म्यूजिक और मॉडर्न बीट्स का ऐसा तालमेल है कि हर कोई झूमने को मजबूर हो जाए। डीजी मावई और पीएस क्वीन की आवाज़ ने इसे और भी खास बना दिया। गरिमा चौधरी और पम्मी खटाना ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से गाने में जान डाल दी। वहीं अजीत बैंसला और अमन बैंसला ने प्रोड्यूस कर फिर साबित किया कि वे राजस्थानी म्यूजिक को नई ऊंचाई पर ले जाने का दम रखते हैं।  

भोजपुरी और हरियाणवी को दी कड़ी टक्कर

जहां भोजपुरी गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं, वहीं 'तुम बदल गए राजा' ने बाज़ी मार ली। लाखों व्यूज बटोर चुका ये गाना सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। भोजपुरी गानों का जलवा तो हमेशा रहता है, लेकिन इस बार राजस्थानी गाने ने जो धमाल मचाया है, वह काबिले तारीफ है।

अजीत बैंसला: राजस्थानी म्यूजिक के दमदार चेहरे

अजीत बैंसला और उनके भाई अमन बैंसला ने 2016 में बैंसला म्यूजिक की नींव रखी थी। दोनों भाइयों ने अपने जुनून और मेहनत से राजस्थानी म्यूजिक को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। आज उनके बैनर के तले 10,000 से ज्यादा गाने बन चुके हैं, जिनमें फोक म्यूजिक, भजन और लोकगीत शामिल हैं।

फोक म्यूजिक का बढ़ता क्रेज

पंजाबी, हरियाणवी और मराठी गानों की तरह राजस्थानी म्यूजिक भी अपनी जगह बना रहा है। अजीत बैंसला जैसे कलाकार इसे ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

गाने की सफलता का राज

'तुम बदल गए राजा' की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी लोक धुन और मॉडर्न टच है। गाना हर उम्र के लोगों को भा रहा है और इसका वीडियो भी जबरदस्त है।

अजीत बैंसला का कहना है

हमारा सपना है कि राजस्थानी म्यूजिक दुनिया के हर कोने तक पहुंचे। 'तुम बदल गए राजा' उसी दिशा में हमारा एक कदम है। अगर आपने अभी तक 'तुम बदल गए राजा' नहीं सुना है, तो यूट्यूब पर इसे तुरंत सुनें। यह गाना सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि राजस्थानी म्यूजिक की ताकत का सबूत है।

टॅग्स :भोजपुरी गानाराजस्थानपवन सिंहखेसारी लाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल